फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: उर्फी जावेद ने साझा किए बचपन के दर्दनाक किस्से, कहा- फैशन मेकअप करके मिलता था सुकून

Tue, 14 Mar 2023 11:08 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Urfi Javed - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया की जानी मानी इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद अक्सर अपने अतरंगी अंदाज और सतरंगी कपड़ों के लेकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरती रहती हैं। उर्फी को हाल ही में, लैक्मे फैशन वीक में देखा गया, जिसमें वह अब तक के सबसे बोल्ड लुक में नजर आई थी। अब उर्फी ने काफी समय बाद अपने बचपन के किस्सों को साझा करते हुए बताया कि वह खुद को अच्छा फील करवाने के लिए फैशन करती थीं। 

 

विज्ञापन

2 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक वह अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही हैं। कई लोग उर्फी के फैशन सेंस को लेकर उन्हें ट्रोल करते हैं। वहीं, कुछ लोग उर्फी के कॉन्फिडेंस की दाद देते हैं और उन्हें फैशन इंफ्लुएंसर के नाम से भी संबोधित करते हैं। उनका मानना है कि उर्फी ने फैशन वर्ल्ड में क्रांति ला दी है।

विज्ञापन

3 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : insta

हाल ही में, उर्फी ने एक इंटरव्यू में अपने बचपन के अनुभव और किस्सों को साझा करते हुए बताया कि उनका बचपन कितना बुरा था और इसी वजह से उन्हें फैशन से काफी लगाव हो गया था। उर्फी ने कहा, ‘मेरा बचपन काफी डरावना गुजरा था। उस समय कपड़ों से नई चीजें बनाना ही मुझे सुकून देता था।’ उन्होंने बताया कि जब भी उनके साथ चीजें बिगड़ जाती थी , वह खुद को संवारकर और मेकअप करके खुद को शीशे में देखती थीं, जिसके बाद उन्हें काफी अच्छा फील होता था।

Bollywood: वीमेन सेंट्रिक फिल्मों के लिए मशहूर हैं ये अभिनेत्रियां, अपने दम पर मूवी करा सकती हैं हिट

4 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : insta
उर्फी ने आगे यह भी बताया कि उन्होंने बचपन में अपने पिता से खूब मार खाई है,  जिसके बाद उनका मन काफी उदास हो जाता था। इन चीजों से उबरने के लिए उन्होंने कुछ क्रिएटिव करना शुरू कर दिया। बाद में यह उनका पैशन बन गया और इसे वह दुनिया के सामने लेकर आईं। आज भले ही उन्हें कपड़ों को लेकर ट्रोल किया जाता है, लेकिन इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है।

Sonam Kapoor Post: सोनम कपूर ने बेटे को कराई लंदन की सैर, 6 महीने के वायु को लगा इस किताब का चस्का
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
उर्फी जावेद - फोटो : Instagram

आपको बता दें कि ऐसा माना जा रहा है कि उर्फी जल्द ही रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में नजर आने वाली हैं, लेकिन बाद में उर्फी इन अटकलों को खारिज करते हुए बताया कि यह खबर केवल अफवाह है। इसके अलावा आए दिन उर्फी की वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल होती रहती है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें