बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकार हेमा मालिनी 16 अक्तूबर को अपना 70वां जन्मदिन मना रही हैं। हिंदी सिनेमा में हेमा ने अपने शानदार अभिनय से लाखों दिल जीते हैं। उनकी जिंदगी में बेहद खास किस्से भी रहे हैं, जिन्हें उनके चाहने वाले हमेशा याद भी रखते हैं। आइए हेमा मालिनी के जन्मदिन पर उनसे जुड़े एक किस्से के बारे में आपको भी बताते हैं।
विज्ञापन
2 of 7
शाहरुख खान शेरवानी में और गौरी दुल्हन के जोड़े में सुहागरात के लिए अपने फ्लैट पर पहुंचे ही थे कि हेमा मालिनी के एक फोन ने पूरा प्लान ही बदल दिया। आइए आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला था क्या? शाहरुख और गौरी खान की शादी को 27 साल हो चुके हैं। दोनों ने कई साल तक डेटिंग करने के बाद 1991 में शादी की थी।
विज्ञापन
3 of 7
यह किस्सा कोरियोग्राफर श्यामक ने बताया था। उन्होंने बता, जब गौरी डांस क्लास में होती थीं। इस दौरान शाहरुख घंटों बाहर खड़े रहते थे। वो लगातार गौरी का इंतजार करते थे। शाहरुख खान और गौरी का प्यार किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। शाहरुख ने गौरी का बरसों पीछा किया। इसके बारे में तो सभी जानते हैं, लेकिन बॉलीवुड के कोरियोग्राफर श्यामक डावर ने उनकी एक ऐसी हरकत के बारे में खुलासा किया है कि शाहरुख के बच्चे भी जानकर कहेंगे कि अरे, पापा ऐसा भी करते थे।
4 of 7
बॉलीवुड में कई फिल्मों में शाहरुख को डांस करा चुके श्यामक का कहना है। कि ये तब की बात है जब वो एक डांस इंस्टीट्यूट चलाते थे और गौरी उनके यहां डांस सीख रही थीं। तभी शाहरुख ऐसा करते थे कि जानकर आप चौंक जाएंगे। हेमा ने बातों ही बातों में शाहरुख खान से कहा कि वह चाहें तो शूटिंग स्थल पर आ जाएं, क्योंकि वह और धर्मेंद्र शूटिंग के लिए स्टूडियो जा रहे हैं। शाहरुख खान को लगा कि यह गौरी के लिए एक सरप्राइज हो जाएगा कि उसे हेमा मालिनी और धर्मेंद्र का आशीर्वाद मिले।
विज्ञापन
5 of 7
श्यामक ने उनके और गौरी के बारे में ये मजेदार किस्सा बताकर सबको चौंका दिया है। स्टूडियो पहुंचने पर उन्हें पता चला कि धर्मेंद्र और हेमा अभी नहीं आए हैं। स्टूडियों के एक कमरे में शाहरुख, गौरी के साथ हेमा और धर्मेंद्र का इंतजार करने लगे। बिना प्लास्तर वाले उस कमरे में लोहे की कुर्सियों में इंतजार करते उन्हें कई घंटे बीत गए।
विज्ञापन
6 of 7
समय बीतता गया लेकिन हेमा और धर्मेंद्र नहीं आए। हां, एक स्पॉट ब्वॉय से उनका एक फरमान जरूर आया। स्पॉट ब्वॉय ने शाहरुख से कहा 'धर्मेंद्र जल्द ही यहां पहुंचने वाले हैं और उन्होंने कहा कि वह पहले से डिस्कश हो चुके सीन शूट कर लें'। अस्सिटेंट डायरेक्टर स्टूडियों में मौजूद थे। रात के करीब 11 बजे शाहरुख शूटिंग के लिए चले गए। इस उम्मीद के साथ कि धर्मेंद्र और हेमा अभी आते ही होंगे और गौरी की उनसे मुलाकात हो जाएगी।
रात के दो बजे तक शाहरुख की यह शूटिंग चलती रही और धर्मेंद्र-हेमा नहीं आए। शाहरुख जब लौटकर उस मेकअप रूम में लौटे तो भारी-भरकम साड़ी पहने गौरी थकान से उसी कुर्सी में नींद में लुढ़क चुकी थीं। मुश्ताक शेख द्वारा लिखी गयी शाहरुख खान की जीवनी में इस घटना का जिक्र करते हुए शाहरुख खान कहते हैं, कि उस दिन मुझे खुद पर रोना आया। अपने आप और अपने फैसले पर। यह दिन इंडस्ट्री में मेरे और गौरी के लिए अपमान का दिन था। यह गौरी की सुहागरात थी जो एक घटिया से मच्छर भरे कमरे में किसी का इंतजार करते हुए कटी थी। शाहरुख और गौरी को बॉलीवुड का सबसे रोमांटिक पति-पत्नी माना जाता है। दोनों के बीच आज भी बेहद प्यार है। शाहरुख और गौरी के तीन बच्चे हैं।