फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: इन मशहूर कलाकारों की अनदेखी तस्वीरें देख रह जाएंगे दंग, पहचान पाना है मुश्किल

Wed, 17 Nov 2021 03:49 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 11
बॉलीवुड कलाकारों की अनदेखीतस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा को 100 साल से भी ज्यादा का समय पूरा हो चुका है। बीते कई सालों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकारों ने अपना एक नया मुकाम बनाया है। फिल्म इंडस्ट्री एक ऐसा दुनिया है, जो कई बार सितारों की दुनिया बदल देता है। लोग यहां अभिनय के जरिए शोहरत और कामयाबी के सपनों को उड़ान देने की चाहत से आते हैं।  कई बार मनोरंजन जगत में एक अलग पहचान हासिल करने के बाद यह शोहरत इनके नाम के आगे छोटी हो जाती है। 

हिंदी सिनेमा के इस लंबे इतिहास के दौरान कई फिल्में आईं जिन्होंने लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। समय के साथ-साथ फिल्मों का रूप भी बदलता रहा और उसके किरदार भी। आगे बढ़ना तो कुदरत की नियति है, लेकिन पीछे मुड़कर जब उन यादों को निहारा जाए तो पिटारे से न जाने कितने ही खुशनुमा पल बाहर निकल आते हैं।  बॉलीवुड के बीते सालों में कई तस्वीरें धुधंली होकर सिमट गईं है। ऐसे में आज नजर डालेंगे बॉलीवुड की उन 10 तस्वीरों पर जो आपकी नजरों से अभी तक दूर हैं।

 

विज्ञापन

2 of 11
आलोक नाथ - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में लंबे समय से सक्रिय अभिनेता आलोक नाथ फिल्मों में संस्कारी पिता का किरदार निभाने के लिए मशहूर है। यहां देखे एक्टर की यह अनदेखी तस्वीर।  

 

विज्ञापन

3 of 11
अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की मशहूर फिल्म आशिकी- 2 में अपनी बेहतरीन आवाज से लोगों का दिल जीतने वाले गायक अरिजीत सिंह आज इंडस्ट्री में अलग पहचान बना चुके हैं। यह उनकी रिहर्सल करते हुए एक पुरानी तस्वीर हैं। 

4 of 11
सलमान खान- आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

 

हिंदी सिनेमा में भाईजान और मिस्टर पफेक्शनिस्ट के नाम मशहूर बॉलीवुड के इन दोनों खान की यह तस्वीर शायद ही आपने देखी होगी। 

विज्ञापन

5 of 11
अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की इस एक और अनदेखी तस्वीर में इंडस्ट्री के दो बड़े अभिनेता साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो में एक तरफ बॉलीवुड के शहंशाह तो दूसरी तरफ बॉलीवुड का बादशाह दिखाई दे रहे हैं।

 

विज्ञापन

6 of 11
आलिया भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों अपनी शादी की चर्चा को लेकर सुर्खियों में बनी रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी क्यूटनेस के कारण लोगों के दिल में बसती है। लेकिन, उनकी यह क्यूटनेस बचपन से ही उनके चेहरे पर झलकती है।

विज्ञापन

7 of 11
श्रेया घोषाल - फोटो : सोशल मीडिया
अपनी मधुर आवाज और बेहतरीन गायिकी के दम पर बॉलीवुड में शोहरत हासिल करने वालीं पार्श्व गायक श्रेया घोषाल की यह तस्वीर कम ही लोगों ने देखी होगी।

8 of 11
माधुरी दीक्षित और अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित और अमिताभ बच्चन की बहुत ही दुर्लभ तस्वीर आसानी से देखने को नहीं मिलेगी। 

9 of 11
परिवार के साथ अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन की यूं तो कई फोटोज आने देखी होगी। लेक्न क्या आप लोगों ने फैमिली संग बिग बी यह तस्वीर देखी है?

10 of 11
हनी सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा में रैंपिंग का प्रचलन शुरू करने वाले रैप सिंगर यो-यो हनी सिंह को तो आपने कई बार देखा होगा। लेकिन उनके बचपन की इस तस्वीर को ढूंढ पाना काफी मुश्किल होगा। 

विज्ञापन

11 of 11
शाहरुख खान, करण जौहर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहरुख खान और फिल्म मेकर करण जौहर की जोड़ी इंडस्ट्री में काफी मशूहर है। लेकिन दोनों की यह दोस्ती आज की नहीं बल्कि काफी पुरानी है।   

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें