फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कभी बैक स्टेज डांसर हुआ करते थे शाहिद कपूर, ऐसे पलटी किस्मत

Thu, 25 Feb 2021 08:19 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
ऐश्वर्या राय के पीछे शाहिद कपूर - फोटो : Social media

25 फरवरी को शाहिद कपूर 40वां जन्मदिन मनाने वाले हैं। शाहिद को बॉलीवुड में उनके अभिनय के साथ साथ उनके डांस, लुक और रोमांटिक छवि के लिए भी जाना जाता है। आज हम बात करेंगे कि शाहिद का बॉलीवुड में करियर कैसा रहा।

विज्ञापन

2 of 8
परिवार संग शाहिद - फोटो : Social media
शाहिद कपूर का जन्म दिल्ली में हुआ था। पिता का नाम पंकज कपूर है जो कि मशहूर फिल्म अभिनेता निर्माता हैं। उनकी मां नीलिमा अजीम हैं। उनके 3 भाई बहन हैं- सना कपूर, ईशान खट्टर और रूहान कपूर। ईशान खट्टर ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
विज्ञापन

3 of 8
shahid kapoor

शाहिद कपूर आज बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से एक हैं, लेकिन उन्होंने टीवी विज्ञापन और बैकग्राउंड डांसर के तौर पर भी काम किया था। फिल्म 'इश्क विश्क' से बॉलीवुड में एंट्री मारने वाले शाहिद ने पहली बार में ही दर्शकों का दिल जीत लिया था। खास तौर से लड़कियों में तो रोमांटिक हीरो का काफी क्रेज देखने को मिला। इस फिल्म के लिए शाहिद को बेस्ट मेल डेब्यू का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी दिया गया था।

4 of 8
Shahid Kapoor and Kareena Kapoor - फोटो : social media

इसके बाद 2006 में सूरज बड़जात्या की फिल्म 'विवाह' आई, जो बड़ी हिट साबित हुई। वहीं 2007 में इम्तियाज अली की 'जब वी मेट' को शाहिद की अब तक कि यादगार फिल्मों में शुमार किया जाता है। 2009 में विशाल भारद्वाज की फिल्म 'कमीने' में अभिनय के लिए शाहिद को खूब वाहवाही मिली।

विज्ञापन

5 of 8
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वर्ष 2010 से 2012 का करियर शाहिद के लिये बुरा साबित हुआ। इस दौरान उन्होंने दिल बोले हड़िप्पा, चांस पे डांस, पाठशाला, बदमाश कंपनी, मिलेंगे मिलेंगे, मौसम और तेरी मेरी कहानी जैसी फिल्मों में काम किया, लेकिन इनमें से कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही। वर्ष 2013 में शाहिद की 'फटा पोस्टर निकला हीरो' और 'आर राजकुमार' फिल्में प्रदर्शित हुईं।
विज्ञापन

6 of 8
Shahid Kapoor
प्रभुदेवा के निर्देशन में बनी फिल्म 'आर राजकुमार' को टिकट खिड़की पर औसत सफलता मिली। इस फिल्म में शाहिद ने अपने जबरदस्त एक्शन दृश्यों के जरिए दर्शकों का दिल जीत लिया। शाहिद की वर्ष 2014 में फिल्म 'हैदर' रिलीज हुई। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए शाहिद कपूर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित किए गए। इसके अलावा फिल्म पद्मावत और कबीर सिंह में भी उनके अभिनय को सराहा गया। कबीर सिंह शाहिद की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी।
विज्ञापन

7 of 8
shahid kapoor

शाहिद की करीना कपूर के साथ भी जोड़ी खूब जंची थी। दोनों की जोड़ी को पर्दे पर दर्शकों का खूब प्यार मिला। शाहिद और करीना के अफेयर्स की खबरें भी काफी सुर्खियों में रहीं। हालांकि, करीना ने सैफ अली खान से तो शाहिद ने मीरा राजपूत से शादी कर ली।

विज्ञापन

8 of 8
shahid kapoor
बता दें कि मीरा राजपूत और शाहिद कपूर की उम्र में 13 साल का अंतर है, लेकिन दोनों की बॉन्डिंग देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि दोनों के बीच उम्र का ये फासला बस कहने भर का है। मीरा और शाहिद की शादी साल 2015 में हुई थी। दोनों ने अरेंज मैरिज की थी। मीरा और शाहिद की शादी गुरुग्राम में एक प्राइवेट सेरेमनी में कुछ करीबियों की मौजूदगी में हुई थी। दोनों के दो प्यारे से बच्चे भी हैं, जिनका नाम मीशा कपूर और जैन कपूर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें