सलमान खान के साथ 90 के दशक में 'बंधन' और 'जुड़वा' जैसी हिट फिल्म देने वाली रंभा 5 जून को अपना जन्मदिन मनाती हैं। इस 5 जून को वह 39 साल की हो जाएंगी। रंभा का असली नाम विजयलक्ष्मी है। रंभा से पहले विजयलक्ष्मी को अमृता के नाम से जाना जाता था। रंभा के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें।
विज्ञापन
2 of 9
रंभा
रंभा का नाम उन एक्ट्रेसेस में शुमार हैं, जिन्होंने कम उम्र में डेब्यू किया। सलमान खान के साथ 'जुड़वा' में काम करने के बाद रंभा फिल्म बंधन में भी उनके साथ नजर आईं। फिर कई हिन्दी फिल्मों में काम करने के बाद रंभा ने कई साउथ फिल्मों में भी काम किया।
विज्ञापन
3 of 9
रंभा
बॉलीवुड में लोग उन्हें दिव्या भारती की हमशक्ल कहते थे लेकिन चंद हिट फिल्में देने के बाद रंभा के बॉलीवुड करियर में गिरावट आने लगी। बेशक पहले के मुकाबले अब उन्होंने वेट गेन कर लिया है लेकिन उनकी खूबसूरती आज भी बरकरार है।
4 of 9
रंभा
रंभा ने अपने करियर में कुल 100 फिल्में की थीं। अपने समय पर रंभा सेंसेशनल स्टार थीं। रंभा एक बहुत अच्छी डांसर भी हैं। सोशल मीडिया पर एक्टिव रंभा अक्सर फोटोज शेयर करती रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 9
रंभा
रंभा ने साल 2010 में बिजनेसमैन इंद्रन पद्मनाथन से शादी की थी और कनाडा में शिफ्ट हो गई थीं। पिछले साल दोनों की शादी टूटने की कगार पर आ गई थी। रंभा के पति ने कोर्ट में केस भी कर दिया था लेकिन कुछ दिन बाद खबर आई कि दोनों का मामला सुलझ गया है। पति से लड़ाई सुलझाने के लिए रंभा ने काउंसलिंग का सहारा लिया था।
विज्ञापन
6 of 9
रंभा
साल 2008 में रंभा को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस घटना के बाद ये बात मीडिया में आई थी कि उन्होंने सुसाइड की कोशिश की है। हालांकि बाद में इस घटना पर रंभा ने सफाई दी थी कि उन्होंने सुसाइड करने की कभी भी कोशिश नहीं की।
विज्ञापन
7 of 9
रंभा
फिलहाल रंभा दो बेटियों की मां हैं। रंभा की बेटियों के नाम लाण्या और साशा हैं। लाण्या 7 साल की हैं और साशा 4 साल की। रंभा 29 की उम्र में तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। हाल ही में रंभा ने ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी।
8 of 9
रंभा
रंभा ने महज 16 साल की उम्र में 1992 में आई तेलुगु फिल्म 'आ ओकट्टी अडक्कु' से डेब्यू किया था। रंभा ने 1995 में फिल्म 'जल्लाद' से बॉलीवुड में एंट्री ली थी।
रंभा ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषा में भी फिल्में की थीं। 90 के दशक में रंभा फिल्म इंडस्ट्री का पॉपुलर फेस हुआ करती थीं लेकिन फिलहाल रंभा काफी समय से लाइमलाइट से दूर हैं।