फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो इस वजह से गुलशन ग्रोवर को कहते हैं 'बैडमैन', अक्षय कुमार ने 'विलेन' को दी थी ये बड़ी सलाह

Fri, 26 Jul 2019 10:53 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार और गुलशन ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया
गुलशन ग्रोवर ने हाल ही में अपनी ऑटोबायोग्राफी जारी की। इस दौरान गुलशन ने कई किस्से रिवील किए। गुलशन की ऑटोबायोग्राफी का नाम बैडमैन है। ऐसे में एक्टर ने ये भी रिवील किया कि ये नाम उन्हें कैसे मिला।
विज्ञापन

2 of 5
गुलशन ग्रोवर - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
इंडस्ट्री में गुलशन ग्रोवर बैडमैन के नाम से फेमस हैं।  बैडमैन के नाम पर गुलशन ने मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में कहा-'1989 में आई सुभाष घई की फिल्म राम-लखन के वक्त से ही मेरे साथ ये टाइटल जुड़ गया था। मैंने फिल्म में कई बार बैडमैन बोला था।'
विज्ञापन

3 of 5
Gulshan grover
इसके साथ ही गुलशन ने बताया- 'जब मैंने रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी की शूटिंग के दौरान अक्षय कुमार से टाइटल के बारे में बातचीत की तो उन्होंने मुझे इस नाम का कॉपी राइट कराने के लिए बोला।' बता दें कि अक्षय कुमार ने खिलाड़ी शब्द का कॉपीराइट करवाया है।

4 of 5
gulshan grover - फोटो : instagram
इस नाम के बारे में गुलशन ने किस्सा सुनाते हुए कहा- "एक बार में हॉलीवुड में शूट कर रहा था। तब फिल्म की कास्ट के एक एक्टर ने आकर मुझसे कहा था- ओह, आप बॉलीवुड के बैडमैन हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
gulshan grover
गौरतलब है कि लंबे वक्त के बाद गुलशन ग्रोवर बड़े पर्दे पर एक बार फिर विलेन के किरदार में नजर आएंगे। इस बारे में गुलशन कहते हैं- 'काफी समय से मैंने बुरे रोल्स प्ले नहीं किए हैं। मैं जहां भी मैं जाता हूं लोग मुझसे कहते हैं कि वे स्क्रीन पर बैड मैन को खूब पसंद करते हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें