फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लेन में एयर होस्टेस से मोहब्बत कर बैठे थे राजकुमार, पुलिस की नौकरी छोड़कर बने थे अभिनेता

Sun, 07 Oct 2018 03:32 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीतने वाले बॉलीवुड कलाकार राजकुमार का 70वां जन्मदिन है। राजकुमार पर्दे पर जितना बेबाक थे, निजी जीवन में भी उतने ही मुंहफट थे। जो दिल में आता था सामने वाले को वही बोल देते थे। उनकी जिंदगी के कई किस्से मशहूर हैं जब उन्होंने अच्छे-अच्छे स्टार्स को पानी पिला दिया। 

आगे की स्लाइड्स में जानें उनके ऐसे ही कुछ किस्से। 
 
विज्ञापन

2 of 7
पंडित से बने 'राजकुमार'
राजकुमार का जन्म 8 अक्टूबर 1926 को बलूचिस्तान (पाकिस्तान) में कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था। उनका असली नाम कुलभूषण पंडित था और करीबी लोग प्यार से 'जानी' के नाम से पुकारते थे। गले के कैंसर की वजह से 3 जुलाई 1996 को राजकुमार का देहांत हो गया. वो मात्र 69 साल की उम्र में हमें छोड़ कर चले गए। 
विज्ञापन

3 of 7
थानेदार से बन गए हीरो
राजकुमार 1940 में बंबई आए और यहां पुलिस में सब इंस्पेक्टर की नौकरी करने लगे। राजकुमार मुंबई के जिस थाने में कार्यरत थे, वहां अक्सर फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों का आना-जाना लगा रहता था। एक बार पुलिस स्टेशन में फिल्म निर्माता बलदेव दुबे कुछ जरूरी काम के लिये आये हुये थे। वह राजकुमार के बातचीत करने के अंदाज से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने राजकुमार से अपनी फिल्म में काम करने का ऑफर दिया। जिसे राजकुमार ने तुरंत मान लिया और नौकरी से इस्तीफा देकर फिल्म करनी शुरू कर दी।

4 of 7
प्लेन में हुआ प्यार!
एक बार सफर के दौरान राजकुमार की मुलाकात जेनिफर से हुई जो एक फ्लाइट अटेंडेंट थी। बाद में राजकुमार ने जेनिफर ने शादी कर ली और जेनिफर ने अपना नाम बदलकर 'गायत्री' रख लिया। दोनों को 3 बच्चे हुए, जिनमें 2 बेटे पुरू राजकुमार, पाणिनी राजकुमार और 1 बेटी वास्तविकता राजकुमार थी।  
विज्ञापन

5 of 7
गोविंदा की शर्ट का बनाया रुमाल 
राजकुमार और गोविंदा एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। गोविंदा झकाझक शर्ट पहने हुए राजकुमार के साथ शूटिंग खत्म होने के बाद वक्त बिता रहे थे।। राजकुमार ने गोविंदा से कहा यार तुम्हारी शर्ट बहुत शानदार है। गोविंदा राजकुमार के मुंह से ऐसा सुनकर बड़ा खुश हुए। उन्होंने कहा कि सर आपको यह शर्ट पसंद आ रही है तो आप रख लें। राजकुमार ने गोविंदा से शर्ट ले ली। गोविंदा खुश हुए की राजकुमार उनकी शर्ट पहनेंगे। लेकिन दो दिन बाद जब गोविंदा  ने देखा राजकुमार ने उस शर्ट का रूमाल बनवा रखा था। 
 
विज्ञापन

6 of 7
अमिताभ का सूट है या पर्दा!
राजकुमार की बेबाक जुबान का शिकार बीते जमाने में बिग बी सरीखे अभिनेता भी हो चुके हैं। बताया जाता है कि एक बार की बात है जब राजकुमार मेगास्टार अमिताभ बच्चन से एक पार्टी में मिले और उन्होंने उनके विदेशी सूट की प्रशंसा कर दी। तब अमिताभ ने खुश होकर उन्हें उस जगह का पता बताना चाहा तो राजकुमार ने जवाब दिया कि उन्हें कुछ पर्दे सिलवाने थे। यह बात सुनकर बिग बी मुस्कराने के सिवाय और कुछ नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बप्पी लहरी से बोले-बस मंगलसूत्र की कमी रह गई
संगीतकार बप्पी लहरी के बारे में तो सब जानते हैं, वे अक्सर गहनों से लदे रहते हैं। एक बार एक पार्टी में संगीतकार बप्पी का सामना राजकुमार से हो गया। बप्पी ढेर सारे सोने से लदे हुए थे। पार्टी में बप्पी को राजकुमार ने ऊपर से नीचे तक देखा और फिर अपने ही अंदाज में कहा, ''वाह, शानदार! एक से एक गहने पहने हो, सिर्फ मंगलसूत्र की कमी रह गई है,वो भी पहन लेते। यह सुनना था और बप्पी दा का मुंह खुला का खुला ही रह गया।''
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें