फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमंग 2020: कटरीना और जान्हवी के साड़ी लुक पर भारी पड़ा माधुरी का कातिलाना अंदाज, देखें तस्वीरें

Mon, 20 Jan 2020 08:18 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 11
Madhuri Dixit, Janhvi Kapoor, Katrina Kaif - फोटो : amar ujala mumbai
मुंबई में हर साल की तरह इस साल भी 'उमंग' समारोह में हिंदी सिनेमा जगत का जमावड़ा देखने को मिला। यह सलाना होने वाला एक चैरिटी शो है जो मुंबई पुलिस द्वारा पुलिस और उनके परिवार के लिए आयोजित किया जाता है। इस समारोह में पुलिस फोर्स को सम्मानित किया जाता है, जिसमें बड़ीं संख्या में सितारे अपनी मौजूदगी दर्ज करवाते हैं और पुलिस विभाग के प्रति अपना सम्मान प्रकट करते हैं। इस खास अवसर पर वे पुलिस के जवानों के लिए परफॉर्म भी करते हैं। इस साल का महोत्सव भी धूम-धाम से आयोजित हुआ।
विज्ञापन

2 of 11
Janhvi Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
इस कार्यक्रम में जाह्नवी कपूर अपने पिता बोनी कपूर संग पहुंची। लाल रंग की साड़ी में वह बला की खूबसूरत लग रही थी। तस्वीर में पिता संग उनकी खास केमिस्ट्री नजर आई। समारोह में अंदर प्रवेश करते हुए वह अपने पिता का हाथ भी पकड़ी हुईं थी। इस मौके पर बोनी कपूर ग्रे रंग के कुर्ते-पजामे और काले रंग की कोटी पहने नजर आए।
विज्ञापन

3 of 11
Vicky Kaushal - फोटो : amar ujala mumbai
'उरी...' फेम विक्की कौशल पूरे जेंटलमैन लुक में नजर आए। उन्होंने नीले रंग का थ्री पीस सूट पहना हुआ था। सफेद रंग की शर्ट पर नीले और लाल रंग की टाई उनपर खूब फब रही थी। जल्द ही वह 'भूत पार्ट वन:द हॉन्टेड शिप' और 'सरदार उधम सिंह' में नजर आएंगे।

4 of 11
Tiger Shroff - फोटो : amar ujala mumbai
महोत्सव में टाइगर श्रॉफ और निर्माता साजिद नाडियाडवाल एक साथ पोज देते नजर आए। गौरतलब है कि जल्द ही टाइगर एक्शन फिल्म  'बागी 3' में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण साजिद ने ही किया है।
विज्ञापन

5 of 11
Siddharth Malhotra - फोटो : amar ujala mumbai
पिछली बार फिल्म 'मरजावां' में नजर आ चुके सिद्धार्थ मल्होत्रा का चार्मिंग लुक नजर आया। उन्होंने समारोह में केजुएल लुक में एंट्री ली। बीते दिनों उनके जन्मदिन के अवसर पर उनकी आने वाली फिल्म 'शेरशाह' का पहल लुक सामने आया है।
विज्ञापन

6 of 11
Katrina Kaif - फोटो : amar ujala mumbai
कटरीना कैफ ने जैसी ही समारोह में दस्तक दी सभी कैमरे उनकी एक झलक कैद करने में लग गए। वह सफेद रंग की साड़ी में किसी बार्बी डॉल से कम नहीं लग रही थी।
विज्ञापन

7 of 11
Richa Chadha - फोटो : amar ujala mumbai
फिल्म 'पंगा' में नजर आने वाली ऋचा चड्ढा अलग ही अंदाज में पहुंची। उन्होंने सफेद रंग की साड़ी पहनी हुई थी। उनका पहनावा कुछ हद तक रेट्रो लुक भी दे रहा था। 
 

8 of 11
Priyanka Chopra - फोटो : amar ujala mumbai
'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा नीले रंग की साड़ी में नजर आईं। उन्होंने हाथों में नीले रंग की चूड़ियां और कानों में झुमके पहने हुए थे। प्रियंका के इस लुक की समारोह में काफी चर्चा रही।

9 of 11
Madhuri Dixit - फोटो : amar ujala mumbai
'उमंग 2020' में जैसे ही माधुरी दीक्षित ने कदम रखा वैसे ही माहौल थोड़ा 'धकधक' करने लगा। वैसे तो माधुरी पीले रंग की साड़ी में पहुंची थी लेकिन उन्होंने अपनी मुस्कुराहट और हाव-भाव से सभी का दिल जीत लिया।  

10 of 11
Divya Khosla Kumar - फोटो : amar ujala mumbai
'याद पिया की आने लगी' से सोशल मीडिया पर तहलका मचाने वाली दिव्या कुमार खोसला का चुलबुला अंदाज देखने को मिला। जल्द ही वह जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' में नजर आएंगी। 
विज्ञापन

11 of 11
Anil Kapoor - फोटो : amar ujala mumbai
मुंबई पुलिस विभाग के सम्मान में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में अनिल कपूर खाकी रंग में रंगे नजर आए। लाल रंग का चश्मा पहने अनिल समारोह में पुलिस की खाकी शर्ट पहनकर पहुंचे। उनका ये लुक फिल्म मलंग में उनके किरदार इंस्पेक्टर अगाशे का है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें