फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 साल से शाहरुख खान को नहीं ऑफर हुई कोई कॉप फिल्म, रणबीर बोले- आप अफसर बनना मैं कॉन्सटेबल

Mon, 28 Jan 2019 12:50 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranbir shahrukh
मुंबई में 27 जनवरी को पुलिस के सम्मान में उमंग अवॉर्ड 2019 का आयोजन किया गया । इस फंक्शन में हर साल की तरह बॉलीवुड स्टार्स ने शिरकत की । शाहरुख खान, अक्षय कुमार, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ से लेकर शाहरुख खान तक ने स्टेज पर परफॉर्मेंस दी ।
विज्ञापन

2 of 5
ranbir kapoor
इस दौरान रणबीर कपूर ने कुछ ऐसा बयान दे दिया जिस पर सभी को हैरानी हुई । रणबीर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है । रणबीर ने पुलिस का रोल मिलने पर कहा, 'अगर शाहरुख खान पुलिस वाले बनेंगे तो मैं कॉन्सटेबल बनने को तैयार हूं ।'



 
विज्ञापन

3 of 5
ranbir kapoor
रणबीर का ये बयान दर्शाता है कि वो शाहरुख के कितने बड़े फैन हैं । स्टेज पर रणबीर ने एक किस्सा शेयर करते हुए कहा- 'बीच में मेरी कुछ फिल्में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रही थीं । एक दिन मैं कहीं जा रहा था जब एक ट्रैफिक पुलिस ने मुझे रोका और आधे घंटे लैक्चर दिया ।'

4 of 5
रणबीर कपूर
साथ ही ये भी कहा कि उन्हें कॉप फिल्म करनी चाहिए । रणबीर ने कहा कि उन्हें पिछले 10 सालों में कोई कॉप फिल्म नहीं मिली है। इसी बीच शाहरुख बोले कि मुझे तो पिछले 25 सालों में कोई भी कॉप फिल्म नहीं करने को मिली है । शाहरुख ने कहा कि पहले मैं एक कॉप फिल्म में काम करूंगा उसके बाद तुम करना ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ranbir Kapoor
रणबीर ने इस पर कहा कि जिस फिल्म में शाहरुख पुलिस ऑफिसर का रोल करेंगे उस फिल्म में मैं एक कॉन्स्टेबल का रोल प्ले कर लूंगा । बता दें कि इन दिनों रणबीर 'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग कर रहे हैं । इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन नजर आएंगे । 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें