फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानूनी दांव पेंच में फंसी बाला और अमरीश पुरी के पोते का बॉलीवुड डेब्यू समेत पांच खबरें

Fri, 18 Oct 2019 02:57 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
bala, udja chaman - फोटो : Social Media

कानूनी दांव पेंच में फंसी बाला

हिंदी सिनेमा में एक जैसे ही कथानक पर बनी दो फिल्मों के एक साथ रिलीज होने का ताजातरीन मामला फिल्म उजड़ा चमन और बाला अब कानूनी दांव पेंच में उलझता नजर आ रहा है। फिल्म उजड़ा चमन के निर्देशक अभिषेक पाठक जहां अपनी फिल्म को एक कन्नड़ फिल्म का आधिकारिक हिंदी रीमेक बता रहे हैं। अब खबर है कि उजड़ा चमन के प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने बाला के मेकर्स पर मुकदमा दर्ज करा दिया है। मामला बॉम्बे हाई कोर्ट में है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रिया अहूजा - फोटो : Social Media

मां बनने वाली हैं प्रिया अहूजा

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की रीटा रिपोर्टर का किरदार निभाने वालीं  प्रिया अहूजा मां बनने वाली हैं। हाल ही में उनकी गोद भराई की तस्वीरें सामने आई हैं। इस दौरान तारक मेहता का उल्टा चश्मा की पूरी टीम भी नजर आई। इस सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वारयल हो रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
वरधान पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

अमरीश पुरी के पोते का डेब्यू

बॉलीवुड के सबसे खूंखार विलेन अमरीश पुरी का पोता वर्धन पुरी बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहा है। वर्धन अपने दादा की विरासत को आगे बढ़ाना चाहते हैं। वह फिल्म 'ये साली आशिकी' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। इस फिल्म में उनके अपोजिट शिवालिका ओबरॉय नजर आएंगी। शिवालिका भी इस फिल्म के साथ अपनी बॉलीवुड पारी की शुरुआत करने जा रही हैं।

4 of 5
Amy Jackson - फोटो : instagram

एक महीने का हुआ एमी जैक्सन का बेटा

एमी जैक्सन ने एक महीने पहले बेटे को जन्म दिया था। अब एमी ने अपने बेटे के एक महीने होने पर एक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में वह अपने बेटे एंड्रियास के साथ नजर आ रही हैं। उन्होंने अपने बेटे के जन्म के कुछ घंटों बाद सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर शेयर की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Frozen 2 - फोटो : Social Media

एल्सा और ऐना को आवाज देंगी परिणीति और प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा 'फ्रोजन 2' के हिन्दी वर्जन से जुड़ चुकी हैं। दोनों बहनें एल्सा और ऐना के किरदारों को अपनी आवाज देने जा रही हैं। फैंस इस खबर से बेहद खुश हैं। फिल्म में ऐना, एल्सा, क्रिस्टॉफ और ओलाफ क्वीन एल्सा के मैजिकल पावर का पता लगाएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें