फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: पहले दिन कैसी हुई 'उड़ता तीर' और 'तू है मेरी किरण' की शुरुआत? 'जेलर 2' का कायम है जलवा

Sat, 24 Oct 2026 08:47 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Box Office Collection: 23 अक्तूबर को कई फिल्में रिलीज हुईं हैं। 
  • इनमें  'उड़ता तीर',  'तू है मेरी किरण',  'तुम मेरे हो' और 'पहला प्यार दूसरी बार' शामिल हैं।
  • बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में तो पहले दिन एक करोड़ रुपये का आंकड़ा पार नहीं कर पाई हैं। 
विज्ञापन
1 of 9
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
सिनेमाघरों में 23 अक्तूबर को कई फिल्में रिलीज हुई हैं। इनमें आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर',  सोनाक्षी सिन्हा की 'तू है मेरी किरण',  'तुम मेरे हो' और 'पहला प्यार दूसरी बार' शामिल हैं। बॉक्स ऑफिस पर शुक्रवार को सबसे ज्यादा 'जेलर 2' ने कमाई की है। जानिए नई फिल्मों के आगे 'प्रहार' और 'नई नवेली' ने कितना कमाया है?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब
'उड़ता तीर' की धीमी शुरुआत 
  • आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की मच-अवेटेड फिल्म 'उड़ता तीर' 23 अक्तूबर को सिनेमाघरों में सज गई। 
  • यह एक एक्शन-कॉमेडी फिल्म है। आयुष्मान की इस फिल्म का जिस तरह क्रेज था और जिस हिसाब से इसका प्रमोशन किया जा रहा था, फिल्म उस उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई है। 
  • पहले दिन इसने 4.10 करोड़ की कमाई की है।
  • यही इसका कुल कलेक्शन भी है।
विज्ञापन

3 of 9
फिल्म 'तू है मेरी किरण' - फोटो : सोशल मीडिया
'तू है मेरी किरण' का कलेक्शन
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ भी 23 अक्तूबर को सिनेमाघरों में सज गई। इस फिल्म के साथ सोनाक्षी ने काफी समय बाद बड़े परदे पर वापसी की है। हालांकि बड़े परदे पर वापसी के बाद उनकी फिल्म के लिए पहला दिन भी कुछ खास साबित नहीं हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘तू है मेरी किरण’ ने पहले दिन करीब 25 लाख से 50 लाख के बीच कमाई की है।

4 of 9
फिल्म तुम मेरे हो - फोटो : इंस्टाग्राम @guruchoudhary
'तुम मेरे हो'
  • अभिनेता गुरमीत चौधरी और ईशा मालवीय की फिल्म 'तुम मेरे हो' 23 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई।
  • यह एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन आशीष पांडा ने किया है।
  • फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत काफी खराब रही है।
  • फिल्म ने पहले दिन करीब 18 लाख की कमाई की है। 
विज्ञापन

5 of 9
पहला प्यार दूसरी बार - फोटो : सोशल मीडिया
'पहला प्यार दूसरी बार'
फिल्म 'पहला प्यार दूसरी बार' का निर्देशन अनुज सैनी ने किया है। इसमें स्पर्श वालिया, अलीशा चोपड़ा, कुणाल वैद, साक्षी वैद्य, तुषार छिब्बर और सरगुन कौर लुथरा जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं। यह फिल्म पहले दिन कुछ खास कमाल नहीं कर पाई है। पहले दिन इसने महज 50 लाख रुपये की कमाई की है।
 
विज्ञापन

6 of 9
जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'जेलर 2'
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर सबसे अच्छा परफॉर्म कर रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। शुक्रवार को इसने 14.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 348.85 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं 'जेलर 2' ने वर्ल्डवाइड 628.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 
विज्ञापन

7 of 9
यामी गौतम की 'नई नवेली' का टीजर रिलीज - फोटो : वीडियो ग्रैब
'नई नवेली'
  • अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' भी खास प्रभावित नहीं कर पाई है। 
  • इसकी कमाई भी अब लाखों में गिर चुकी है। 
  • शुक्रवार को इसने भी महज 60 लाख की कमाई की है। 
  • इसी के साथ 'नई नवेली' ने भारत में कुल 22.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

8 of 9
प्रहार फिल्म रिव्यू - फोटो : यूट्यूब ग्रैब
'प्रहार'
राजकुमार राव, वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत की फिल्म 'प्रहार' रिलीज के चंद दिनों में ही काफी कमजोर पड़ती नजर आ रही है। फिल्म को रिलीज हुए महज 8 ही दिन हुए हैं, मगर इतने ही दिनों में इसकी कमाई लाखों में गिर गई है। शुक्रवार को इसने महज 60 लाख रुपये कमाए हैं। वहीं फिल्म ने कुल 17.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। 
विज्ञापन

9 of 9
दृश्यम 3 - फोटो : अमर उजाला
'दृश्यम 3'
  • अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' को थिएटर्स में रिलीज हुए 22 दिन हो चुके हैं। 
  • फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है। 
  • शुक्रवार को इसने खबर लिखे जाने तक 1.40 करोड़ रुपये की कमाई की है। 
  • इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 363.25 करोड़ रुपये हो गया है। 
  • वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 564.95 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें