बॉलीवुड स्टार किड्स के बारे में तो आपने कई बार सुना होगा। उनकी लाइफ स्टाइल और पर्सनल लाइफ के बारे में सभी जानना चाहते हैं। कई बार यही स्टार किड्स अपने आपे से बाहर भी हो जाते हैं और उनका बिगड़ैल रवैया सबके सामने आ जाता है। गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण अपने काम को लेकर कम और विवादों की वजह से ज्यादा चर्चा में रहते हैं। अंधेरी के लोखंडवाला इलाके में ऑटो रिक्शा को टक्कर मारने के आरोप में पुलिस ने सिंगर आदित्य नारायण को गिरफ्तार किया हालांकि 10 हजार के जुर्माने पर उन्हें जमानत दे दी गई। इस हादसे में रिक्शा ड्राइवर और पैसेंजर घायल हो गए। इससे पहले भी आदित्य नारायण कई बार विवादों में फंसे। आइए जानते हैं उनसे जुड़े ऐसे ही कुछ मामले जब वह चर्चा में आए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
आदित्य नारायण
- फोटो : SELF
पिछले ही साल आदित्य नारायण रायपुर से मुंबई जा रहे थे। तभी वह एयरपोर्ट पर इंडिगो के एयरलाइन अधिकारी पर झल्लाने लगे। नौबत यहां तक आ गई कि उन्होंने खुलेआम अपशब्दों का इस्तेमाल तक किया।
विज्ञापन
3 of 5
दरअसल, आदित्य नारायण 17 किलो से ज्यादा वजन लेकर जा रहे थे। बहस के दौरान आदित्य नारायण ने कहा कि 'तुम कभी ना कभी तो पहुंचोगे ना बॉम्बे, फिर तुझे देख लूंगा' आदित्य नारायण रायपुर में दशहरा उत्सव में परफॉर्म करने के लिए पहुंचे थे।
4 of 5
आदित्य नारायण
इससे पहले साल 2011 में एक लड़की ने आदित्य नारायण पर भद्दे कमेंट्स करने का आरोप लगाते हुए थप्पड़ जड़ दिया था। आदित्य नारायण अपने दोस्त के साथ एक पब में पहुंचे थे। जहां उन्होंने काफी नशा कर लिया था। इसी दौरान आदित्य नशे की हालत में एक लड़की के साथ बदतमीजी करने लगे। यहां तक कि उस लड़की पर गिर भी गए थे। इसके बाद उस लड़की ने आदित्य को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया था।
बताया जाता है कि, इस वाकये के दौरान आदित्य के साथ उनकी गर्लफ्रेंड भी मौजूद थीं। हालांकि बाद में आदित्य नारायण ने पब में जाने की बात कबूली थी लेकिन किसी लड़की के थप्पड़ मारे जाने की बात से साफ इनकार कर दिया था।