उदित नारायण
- फोटो : इंस्टाग्राम@uditnarayanmusic
सिंगर ने दी थी सफाई
वायरल वीडियो को लेकर हुई आलोचना के बाद उदित नारायण ने सफाई दी थी। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा , 'फैंस इतने दीवाने होते हैं ... हम लोग ऐसे नहीं हैं, हम सभ्य लोग हैं। कुछ लोग इसके जरिए अपना प्यार दिखाते हैं। बात फैलाकर क्या करना है? भीड़ में बहुत सारे लोग हैं और हमारे साथ बॉडीगार्ड भी मौजूद होते हैं, लेकिन प्रशंसकों को लगता है कि उन्हें मिलने का मौका मिल रहा है, इसलिए कोई हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ता है, कोई हाथ चूमता है। इन सब बातों को इतना ध्यान नहीं देना चाहिए।'