फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udit Narayan: अब पोती को गायिका बनाने की उदित नारायण की तमन्ना, घुट्टी में पिला रहे संगीत

Tue, 23 Aug 2022 01:31 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
अपनी पोती के साथ उदित नारायण - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण 24 फरवरी को पिता बने। वह अपनी बेटी पर खूब जान छिड़कते हैं। दादा उदित नारायण भी अपनी पोती तविशा से बहुत प्यार करते है। एक कहावत है कि मूल से ज्यादा सूद ज्यादा प्यारा होता है। यानी कि अगर हमने किसी को कर्ज दिया है, तो उस मूल धन की चिंता कम बल्कि ब्याज धन की चिंता बहुत ज्यादा होती है। ऐसा ही कुछ दादा और पोते, पोतियों के बीच प्यार होता है। उदित नारायण का भी अपनी पोती तविशा से इस कदर प्यार है कि वह उसके बगैर एक पल भी कहीं बाहर नहीं रह पाते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
आदित्य नारायण - फोटो : Instagram
अपनी पोती तविशा के साथ अपनी खुशी शेयर करते हुए उदित नारायण कहते है, 'वह मेरी जान है। इतने सालों के बाद, भगवान ने हमें एक उपहार दिया है और वह हमारे जीवन में अपार खुशियां लेकर आई है। मेरा पूरा दिन उसके साथ बिताया जाता है। कई बार वह कुछ धुन गुनगुनाती  है और जोर से किक भी मारती है। जब उसे गुनगुनाते हुए सुनता हूं तो बड़ी हैरानी होती है। मुझे यकीन है कि वह भी एक दिन गायिका जरूर बनेगी।'
विज्ञापन

3 of 5
आदित्य नारायण - फोटो : सोशल मीडिया
उदित नारायण जब भी अपने गाने की रिकॉर्डिंग करने किसी स्टूडियो में जाते है, वहां उनका मन नहीं लगता है। उदित नारायण कहते है, कई बार जब मैं स्टूडियो में गाने रिकॉर्ड कर रहा होता हूं, तो गाना रिकॉर्ड करना बहुत  मुश्किल हो जाता है, लेकिन जैसे ही रिकार्डिंग  खत्म होती है। सीधे आदित्य के घर पहुंच जाता हूं और तविशा के साथ खेलता हूं।' बतादें कि आदित्य नारायण अपने पिता से अलग उनके सामने वाले फ्लैट में रहते है।

4 of 5
उदित नारायण अपनी पोती के साथ - फोटो : सोशल मीडिया
उदित नारायण जब अपनी पोती से मिलते है तो 'अनाड़ी' का गीत 'छोटी सी प्यारी सी नन्ही सी आई एक परी' गीत गाते रहते है। यह गीत उदित नारायण का ही गाया हुआ है। जिसे अलका याग्निक के साथ 'अनाड़ी' में गाया था। उदित नारायण कहते है, 'छोटी सी प्यारी सी' मेरा सबसे पसंदीदा सॉन्ग है। अक्सर इस गीत को गा कर अपनी पोती को सुनता हूं। इसके अलावा 'अकेले हम अकेले तुम' का गीत  'ओह आई लव यू डैडी' भी गाता रहता हूं , फिल्म में इसे मैने और आदित्य ने गाया था।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आदित्य नारायण अपनी बेटी के साथ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बच्चो की झलक घर परिवार के ही किसी न किसी सदस्य से मिलती जुलती है। उदित नारायण कहते है,  'तविशा कभी-कभी आदित्य और श्वेता की तरह दिखती है। लेकिन कई बार मुझे लगता है कि वह मेरी और उसकी दादी की तरह दिखती है। आदित्य जब पैदा हुआ था तो बहुत प्यारा बच्चा था। तविशा तो और भी अच्छी है और हमें दस गुना ज्यादा खुश देती है, वो कहते हैं ना असल से ज्यादा सूद प्यारा होता है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें