फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत खुदकुशी मामले पर सख्त हुए उद्धव ठाकरे के तेवर, बोले - 'दोषियों को नहीं बख्शा जाएगा'

Sat, 01 Aug 2020 06:11 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
उद्धव ठाकरे और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित खुदकुशी के मामले में महाराष्ट्र सरकार की किरकिरी होने लगी है। मुंबई पुलिस की तरफ से इस मामले में की गई जांच में लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। इन आरोपों के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच करने में हम सक्षम हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
उद्धव ठाकरे और सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
उद्धव ठाकरे ने कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी के मामले में अगर किसी के पास कोई सबूत या जानकारी है तो वो इसे हमारे पास ला सकता है। हम इस मामले में चुप नहीं बैठेंगे। जो भी इस मामले में दोषी होगा उसे नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
उद्धव ठाकरे ने कहा कि इस मामले की आड़ में महाराष्ट्र और बिहार के बीच विवाद पैदा करने की कोशिश न करें। विधान सभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस को जवाब देते हुए ठाकरे ने कहा कि उन्होंने पांच साल तक मुख्यमंत्री के रूप में काम करने के बावजूद मुंबई पुलिस की क्षमता पर संदेह किया है। 

4 of 5
ललित किशोर - फोटो : सोशल मीडिया
बिहार सरकार के एडवोकेट जनरल ललित किशोर ने आरोप लगाया है कि बिहार पुलिस की छानबीन में मुंबई पुलिस सहयोग नहीं कर रही है। ललित ने मुंबई पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा, 'जब एक राज्य की पुलिस दूसरे राज्य में जांच करने जाती है तो संबंधित राज्य और उनके अधिकारी पूरा सहयोग देते हैं। लेकिन, इस केस में ऐसा नहीं हो रहा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती - फोटो : सोशल मीडिया
इस मामले में सुशांत के पिता केके सिंह ने बीते दिनों बिहार के पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। उन्होंने रिया पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने, पैसों को ट्रांसफर करने समेत कई गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद रिया ने शुक्रवार को वीडियो जारी करके कहा कि सच की जीत होगी।

कमाल अमरोही ने मीना कुमारी से रचाई थी तीसरी शादी, क्लिनिक जाने के बहाने कर लिया था निकाह

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें