फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उस रात अपने बिस्तर में इस महिला डायरेक्टर को देख घबरा गए थे उदय चोपड़ा,ट्विटर पर बयां की पूरी घटना

Mon, 02 Jul 2018 06:17 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
uday chopra
इस बात में कोई दो राय नहीं कि बॉलीवुड एक्टर उदय चोपड़ा का ट्विटर टाइमलाइन उनकी फिल्मों से भी ज्यादा दिलचस्प है। इस बात को साबित करता है उनका ताजा पोस्ट जिसमें उन्होंने बताया कि एक रात जब वह अपने कमरे में गए तो बिस्तर पर एक महिला को देख घबरा गए थे। वह महिला कोई और नहीं बल्कि मशहूर फिल्ममेकर फराह खान थीं।
विज्ञापन

2 of 7
uday chopra
उदय चोपड़ा ने बताया कि दिवाली की एक रात उन्हें बहुत नींद आ रही थी। वह सोने के लिए अपने कमरे में जैसे ही दाखिल हुए, अपने बेड पर महिला को सोता देख घबरा गए। वह फौरन डरकर परिवार वालों के पास गए और पूरी बात बताई। तब उन्हें पता चला कि जो महिला उनके कमरे में सो रही है। वह कोरियोग्राफर फराह खान है।


 
विज्ञापन

3 of 7
Farah Khan and Shahrukh Khan
उदय चोपड़ा के ट्वीट का जवाब देते हुए फराह खान ने कहा कि उनके बेड पर वह नहीं बल्कि एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि थीं। फराह ने कहा कि वह आदित्य चोपड़ा के कमरे में सोने गई थीं। 

4 of 7
farah khan
इस पर उदय ने फौरन जवाब दिया कि उन दिनों उनका और बड़े भाई आदितय चोपड़ा का कमरा एक ही था। उन्होंने कहा कि बचपन में दोनों भाई एक ही कमरे में रहते थे।

विज्ञापन

5 of 7
Farah Khan
फराह खान इतने पर भी कहां शांत होने वाली थीं। उन्होंने वार्तालाप को आगे बढ़ाते हुए लिखा, ' ओह! तब मुझे मालूम नहीं कि तुम्हें सबसे ज्यादा किसने डराया मैंने या मीनाक्षी ने।'

विज्ञापन

6 of 7
उदय चोपड़ा
उदय चोपड़ा ने फिर ऐसा जवाब दिया कि फराह खान की बोलती बंद हो गई। उन्होंने कहा, ' मुझे मीनाक्षी याद नहीं। वह आप थीं। आपके लंबे पैर बेड से बाहर आ रहे थे। हां आपने मुझे डराया।'

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अभिषेक बच्चन
इस पूरी बातचीत को पढ़ने के बाद फिल्म 'धूम' के उनके को-स्टार अभिषेक बच्चन ने ऐसी प्रतिक्रिया दी-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें