फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उदय चोपड़ा ने सुसाइड वाले ट्वीट को कुछ घंटे बाद किया डिलीट, फैंस के सामने ऐसे दे रहे सफाई

Sun, 24 Mar 2019 01:04 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
uday chopra
फिल्म 'मोहब्बतें' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले उदय चोपड़ा हाल ही में अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में आ गए। उदय चोपड़ा 6 साल पहले आखिरी बार फिल्म 'धूम 3' में नजर आए थे । इसके बाद से उन्हें किसी फिल्म में नहीं देखा गया। दो दिन पहले उन्होंने ऐसा ट्वीट किया जिससे पूरे बॉलीवुड में हड़कंप मच गया । दरअसल, उदय चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए सुसाइड करने की बात कही । 
विज्ञापन

2 of 6
uday chopra - फोटो : social media
खबरों की मानें तो उदय चोपड़ा को पिछले 6 साल से काम नहीं मिला है । इस वजह से वो डिप्रेशन में हैं । उदय के इस तरह ट्वीट करने से उनके फैंस और पूरा बॉलीवुड परेशान हो गया । हालांकि उदय ने कुछ घंटे बाद ये ट्वीट डिलीट कर दिए । अब कुछ देर पहले ही उदय चोपड़ा ने एक और ट्वीट कर सफाई दी है ।
विज्ञापन

3 of 6
uday chopra
उन्होंने लिखा, 'मैंने हाल ही में कुछ ट्वीट किए थे जिससे कुछ लोग परेशान हो गए । मैं बिल्कुल ठीक हूं । मैं कुछ ऐसी चीजों से जूझ रहा था जिसे मैं खुद नहीं समझ पा रहा था । मैं बिल्कुल ठीक हूं । आपके प्यार के लिए शुक्रिया ।' बता दें कि उदय के फैंस उनके इस ट्वीट से परेशान हो गए थे । कुछ यूजर्स ने कहा था, 'क्या उदय आप ठीक हैं...' ।
 

 

4 of 6
uday chopra
एक और यूजर ने कहा, 'उदय के इन ट्वीट ने मुझे इमोशनल कर दिया है ।' उदय के सुसाइड वाले ट्वीट की खबर आग की तरह फैली । हालांकि इस पर उदय के बड़े भाई आदित्य चोपड़ा और भाभी रानी मुखर्जी का कोई बयान नहीं आया । उदय ने अब ट्वीट कर साफ कर दिया है कि वो ठीक हैं । 
 

I wish I could love with the same intensity I used to love a few years ago. There was this girl and I felt alive just loving her. I’ve lost that now. I just want that passion back. Maybe that’s all I need.

— Uday Chopra (@udaychopra) August 12, 2018
विज्ञापन

5 of 6
uday chopra
उदय चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा था, 'मैंने अपना ट्विटर अकाउंट कुछ घंटों के लिए डी-एक्टिवेट कर दिया। ऐसा लगा मैं मरने वाला हूं। यह अभूतपूर्व था। मुझे लगता है कि आत्महत्या करना एक अच्छा विकल्प है। मैं जल्द ही इसे स्थाई रूप से कर सकता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
उदय चोपड़ा
उदय चोपड़ा ने आगे लिखा था, 'मैं यह कबूल करता हूं कि मैं ठीक नहीं हूं। अभी तक मैं कोशिश कर रहा हूं लेकिन असफल रहा हूं।' उदय चोपड़ा के ये ट्वीट्स देख के जाहिर होता है कि वो डिप्रेशन के शिकार हैं। उन्होंने दोनों ही ट्वीट्स बाद में डिलीट कर दिए थे । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें