फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uday Chopra: नौ साल में एक फिल्म नहीं, फिर भी आलीशान जिंदगी जीते हैं उदय चोपड़ा, प्रॉपर्टी जान रह जाएंगे हैरान

Thu, 05 Jan 2023 07:09 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
उदय चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला
शाहरुख खान के साथ 'मोहब्बतें' और अभिषेक बच्चन के साथ 'धूम' फ्रेंचाइजी में काम करके सुर्खियों में आए उदय चोपड़ा इंडस्ट्री में एक जाना पहचाना नाम हैं। एक समय में सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहे उदय चोपड़ा आज बड़े पर्दे से दूर जा चुके हैं। यश चोपड़ा के छोटे बेटे और आदित्य चोपड़ा के भाई उदय चोपड़ा बेशक आज लाइमलाइट से दूर हैं, लेकिन वह कभी-कभी अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में आ जाते हैं। 5 जनवरी 1973 को जन्में उदय चोपड़ा  फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने के बाद भी अभिनय की दुनिया में कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्मी पर्दे से कोसो दूर रहने के बाद भी   उदय चोपड़ा आज करोड़ों के मालिक हैं.....अगर नहीं तो चलिए आज अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी करोड़ों की संपत्ती के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
उदय चोपड़ा - फोटो : Social media
एक साल में इतनी कमाई करते हैं उदय चोपड़ा
रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड के जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक यशराज चोपड़ा के बेटे उदय चोपड़ा इस समय तकरीबन 40 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं। बड़े पर्दे से वर्षों से दूर होने के बावजूद उदय चोपड़ा राजाओं की तरह जिंदगी बिताते हैं। अभिनेता एक साल में लगभग पांच करोड़ रुपये कमा लेते हैं। अपनी इसी कमाई से उदय चोपड़ा एक रॉयल लाइफस्टाइल जीते हैं। उनके पास आलीशान घरों से लेकर महंगी-महंगी गाड़ियां तक हैं। इतना ही नहीं उदय ब्रांड इंडोर्समेंट के लिए भी मोटी रकम वसूलते हैं। ऐसे में आपको को समझ आ गया होगा कि उदय किसी भी मायने में अपने भाई आदित्य से कम नहीं हैं।
Tunisha Sharma Death: तुनिशा केस में नया मोड़, कोर्ट ने पुलिस को जारी किया नोटिस, कहा- जल्द दाखिल करें जवाब
विज्ञापन

3 of 4
उदय चोपड़ा - फोटो : Social media
इस कंपनी के सीईओ हैं उदय चोपड़ा
अब सबसे बड़ा सवाल सभी लोगों के दिमाग में यह आएगा कि आखिर उदय चोपड़ा इतना पैसा कहां से कमाते हैं? तो आपको बता दें कि उदय चोपड़ा यश राज फिल्म्स एंटरटेनमेंट के सीईओ हैं। अभिनेता यश राज फिल्म्स में अपनी मां पामेला चोपड़ा और भाई आदित्य चोपड़ा के साथ काम करते हैं। पिता की कंपनी में उदय चोपड़ा मैनेजर की भूमिका निभा रहे हैं। साल 2000 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'मोहब्बतें' से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाले उदय चोपड़ा ने 1994 में 'ये दिल्लगी' से बतौर निर्देशक शुरुआत की थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार, काजोल और सैफ अली खान मुख्य भूमिका में थे।
Billboard War: नेटफ्लिक्स-जोमैटो और ब्लिंकिट में छिड़ी होर्डिंग वॉर, OTT कंपनी ने पूछा- हम आपके हैं कॉर्न
विज्ञापन

4 of 4
नरगिस फाखरी, उदय चोपड़ा - फोटो : Social media
निजी जिंदगी में बेहद अकेले हैं उदय चोपड़ा
फिल्मों में असफल होने के साथ ही उदय चोपड़ा की  निजी जिंदगी भी कुछ खास नहीं रही है। 50 साल की उम्र में भी उदय चोपड़ा ने अभी तक शादी नहीं की है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि अभिनेता की जिंदगी में कोई अभिनेत्री नहीं रही। पिछले दिनों उदय चोपड़ा का नाम  नरगिस फाखरी के साथ जुड़ा था। दोनों के अफेयर की चर्चा जोरों पर थी। हालांकि, बाद में दोनों का ब्रेकअप भी हो गया था। उदय चोपड़ा और नरगिस फाखरी का रिश्ता काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। साल 2014 में नरगिस और उदय का नाम जुड़ा था, लेकिन दोनों ने ही अपने रिश्ते को सिरे से नकार दिया था। हालांकि, रिश्ता खत्म होने के बाद नरगिस फाखरी ने खुलासा किया था कि उन्होंने पांच साल तक उदय को डेट किया था। 
Pathaan Trailer: 'पठान' बन एक्शन करते शाहरुख की दिखेगी झलक, इस तारीख को रिलीज होगा किंग खान की फिल्म का ट्रेलर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें