Udaipur Files Kanhaiya Lal Tailor Murder Day 1: फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ को कोर्ट से हरी झड़ी मिली तो यह रिलीज हो सकी। लेकिन पहले दिन यह बहुत कम कलेक्शन कर सकी है। जानिए, पहले दिन ‘उदयपुर फाइल्स’ ने कितने रुपये अपने खाते में जमा किए।
फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ को रिलीज होने के लिए काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अपने विषय के कारण कोर्ट में इस फिल्म के खिलाफ याचिका दायर की गई, जिससे रिलीज अटक गई। अब यह फिल्म रिलीज हो चुकी है। लेकिन विवादों में घिरे रहने के बाद इसका कलेक्शन पहले दिन काफी कमजाेर रहा है।
पहले दिन का कलेक्शन
शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ ने पहले दिन भारत में सिर्फ 14 लाख रुपये से अपना खाता खोला है। कुल कलेक्शन सिर्फ 15 लाख रुपये है, इसमें वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी शामिल है।
विज्ञापन
3 of 4
फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’
- फोटो : अमर उजाला
क्या है फिल्म की कहानी
‘उदयपुर फाइल्स’ फिल्म की कहानी राजस्थान के उदयपुर में रहने वाले दर्जी कन्हैया लाल की है। साल 2022 के जून महीने में कन्हैया लाल की हत्या कथित तौर पर मोहम्मद रियाज और मोहम्मद गौस ने की थी। उस वक्त यह मामला काफी चर्चा में रहा। इस फिल्म में कन्हैया लाल का रोल अभिनेता विजय राज ने निभाया है।
फिल्म 'उदयपुर फाइल्स' को करना पड़ा रिलीज के लिए इंतजार
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
क्यों विवादों में घिरी फिल्म?
फिल्म ‘उदयपुर फाइल्स’ पर रिलीज होने से पहले कोर्ट में एक याचिका दायर की गई। इससे इसकी रिलीज टल गई। यह याचिका मोहम्मद जावेद ने दायर की थी, जो कन्हैया लाल मामले में आठवां आरोपी है। आरोपी ने सुनवाई पूरी होने तक फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की थी। याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि फिल्म ट्रेलर और प्रमोशन में सांप्रदायिक रूप से भड़काऊ नजर आती है। इस समय फिल्म को रिलीज करने से उसके केस पर असर पड़ेगा। काफी इंतजार के बाद ही यह फिल्म कोर्ट से रिलीज की मंजूरी हासिल कर सकी।