फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिंपल के बर्थडे पर ट्विंकल खन्ना ने शेयर की ऐसा वीडियो, लिखा-मां एक साल और बड़ी हो गईं

Sun, 09 Jun 2019 12:18 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ट्विंकल खन्ना डिंपल कपाड़िया - फोटो : social media
बॉलीवुड की खूबसूरत और दिग्गज एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड के सितारे सहित डिंपल कपाड़िया के फैंस भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं उनकी बेटी और एक्ट्रेस से लेखिका बनीं ट्विंकल खन्ना ने उन्हें बड़े ही अलग अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
Twinkle Khanna - फोटो : file photo
ट्विंकल खन्ना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मां डिंपल कपाड़िया को जन्मदिन विश करते हुए उनका एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में केवल डिंपल कपाड़िया का चेहरा नजर आ रहे है और इस वीडियो में वह कैमरे के सामने कई सारे पोज देते दिखाई दे रही हैं। वीडियो में डिंपल कपाड़िया खुले बालों में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Dimple Kapadia - फोटो : file photo
कैमरे की फ्लैश लाइट की चमक के बीच बाल संवारती हुई डिंपल कपाड़िया वाकई में किसी यंग एक्ट्रेस से कम नहीं लग रही हैं। इस वीडिया से साथ ट्विंकल ने मां को जन्मदिन की बधाई देते कैप्शन में लिखा- बर्थडे गर्ल खूब शाइन कर रही हैं, मां एक साल और बड़ी हो गईं और पहले से भी ज्यादा बेहतर लग रही हैं। 
 

 

4 of 5
Dimple kapadia with rajesh khanna - फोटो : social media
डिंपल कपाड़िया आज 62 साल की हो गई हैं। डिंपल कपाड़िया ने मात्र 16 साल की उम्र में अपनी खूबसूरती, टैलेंट और एक्टिंग के दम पर वो स्टारडम हासिल कर लिया था जिसके कायल उस समय के सुपरस्टार रहे राजेश खन्ना भी थे। मात्र 16 साल की उम्र में डिंपल कपाड़िया ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। राज कपूर ने अपने बेटे ऋषि कपूर को लॉन्च करने के लिए उनके अपोजिट डिंपल कपाड़िया को चुना था। फिल्म का नाम था 'बॉबी'। ये फिल्म जबरदस्त हिट साबित हुई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
dimple kapadia - फोटो : file photo
बॉबी के रिलीज होने के बाद एक अफवाह खूब फैली थी कि डिंपल, राज कपूर और नरगिस की बेटी हैं। बॉबी (1973) के रिलीज के कुछ महीने पहले डिंपल की मुलाकात राजेश खन्ना से हुई थी। चांदनी रात में राजेश खन्ना समुंदर किनारे डिंपल को ले गए और अचानक उन्होंने डिंपल को शादी के लिए प्रपोज कर दिया। डिंपल को ये सब सपने जैसा लगा। डिंपल कपाड़िया, राजेश खन्ना की बहुत बड़ी फैन थीं और स्कूल बंक कर काका की फिल्में देखती थीं। ऐसे में सामने से आकर राजेश खन्ना का प्रपोज करना डिंपल को भा गया और सब कुछ छोड़ डिंपल ने राजेश खन्ना से शादी कर ली। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें