फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व नेवी अफसर के खिलाफ कोर्ट जाएंगी ट्विंकल, 'रुस्तम' की वर्दी नीलामी पर मिली थी धमकी

Mon, 30 Apr 2018 03:35 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Twinkle Khanna
बॉलीवुड एक्ट्रेस, लेखिका और फिल्म निर्माता ट्विंकल खन्ना ने ऐलान किया है कि वह पूर्व नौसेना के एक अधिकारी के खिलाफ कानूनी कदम उठाने वाली हैं। फिल्म 'रुस्तम' में अक्षय कुमार की पहनी वर्दी की नीलामी का समर्थन करने पर उन्हें अधिकारी ने मारने की धमकी दी थी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
akshay rustom
ट्विंकल खन्ना ने कहा कि वह ऐसी धमकियों का जवाब कानूनी तरीके से देंगी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा,'क्या एक समाज के नजरिए में, फिल्म में पहनी गई वर्दी को नीलाम करके चैरिटी करने की कोशिश करने वाली महिला को शारीरिक क्षति पहुंचाने की धमकी देना सही है? मैं इसका जवाब हिंसक धमकियां देकर नहीं दूंगी बल्कि कानूनी प्रक्रिया का पालन करूंगी'
विज्ञापन

3 of 5
rustom
बता दें कि संबंधित पूर्व नौसेना अधिकारी का नाम लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप अहलावत है। उन्होंने फेसबुक पर एक लंबा पोस्ट लिखकर फिल्म 'रुस्तम' में पहनी गई अक्षय कुमार की वर्दी की नीलामी का विरोध किया है। यही नहीं उन्होंने अपने निशाने पर एक्टर की पत्नी ट्विंकल खन्ना को लिया। पूर्व ऑफिसर का कहना है कि फिल्म में अक्षय कुमार ने जो पहना वह कॉस्ट्यूम था, वर्दी नहीं। उन्होंने कहा, 'अगर आपने यूनिफॉर्म कहकर इस कॉस्ट्यूम को बेचने की जरा सी भी कोशिश की तो आपको कोर्ट तक ले जाऊंगा। आप हमारे सम्मान को छूएंगी तो हम आपकी नाक तोड़ देंगे।' 

4 of 5
रुस्तम ट्रेलर रिलीज़ - फोटो : Self
पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप अहलावत ने अपने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि खून-पसीना बहाकर वर्दी पहनने का सम्मान हासिल होता है। इसे पहनने के लिए राष्ट्रपति की अनुमति लेनी होती है। उन्होंने कहा कि वर्दी कोई आम कपड़े का टुकड़ा नहीं है जो एक फिल्म प्रोड्यूजर पैसे कमाने के लिए फिल्म एक्टर्स को पहनने के लिए देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्विंकल खन्ना
ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें अक्षय कुमार नेवी की वर्दी पहने हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर पर लिखा था, ‘जीतिए अक्षय कुमार की वह वर्दी जिसे उन्होंने फिल्म रुस्तम के दौरान पहना था।’ अक्षय की इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए ट्विंकल ने कैप्शन में लिखा-अच्छी चीजों के लिए एक कदम। शुक्रिया करण जौहर, ऋतिक रोशन, सोनम कपूर और अक्षय कुमार @saltscout को बेहतरीन स्टफ देने के लिए। जो कि एनिमल वेलफेयर को उनकी बेहतरी के लिए दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें