फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विंकल खन्ना ने उड़ाया कपिल शर्मा का मजाक, कह दी ऐसी बात

Tue, 11 Apr 2017 08:34 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 6
ट्विंकल खन्ना, कपिल शर्मा
एक तरफ जहां सुनील ग्रोवर के साथ झगड़े पर कपिल शर्मा की खूब छिछालेदर हो रही है तो वहीं दूसरी ओर दोनों के झगड़ों पर लोग भी खूब चुटकी ले रहे हैं और अब ट्विंकल खन्ना ने भी कपिल और सुनील ग्रोवर के इस झगड़े पर चुटकी ली है।
विज्ञापन

2 of 6
ट्विंकल खन्ना, सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा
हाल ही में उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए एक लेख लिखा जिसमें उन्होंने सुनील ग्रोवर और कपिल के बीच फ्लाइट में हुए झगड़े को आधार बनाया। ट्विंकल ने बताया है कि कैसे 30000 फीट की ऊंचाई पर स्कॉच या स्लीपर हथियार बन सकते हैं। अपने इस लेख में ट्विंकल ने हवाई यात्राओं के दौरान अपने सफर का एक्सपीरिएंस बताने के अलावा ट्विंकल ने बताया है कि किस तरह पिछले कुछ सालों में हवाई यात्राओं के दौरान पैसेंजर्स के बिहेवियर में बदलाव आया है।
विज्ञापन

3 of 6
ट्विंकल खन्ना
अपने जबरदस्त सेंस ऑफ ह्यूमर और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाने वाली अक्षय कुमार की वाइफ ट्विंकल खन्ना ने लिखा, 'मैं ये बताना चाहूंगी कि एयरलाइंस चाकू से लेकर कैंची और क्रिकेट बैट तक ले जाने की अनुमति नहीं देतीं, लेकिन इनके अलावा भी कई और हथियार हैं जो 30000 फीट ऊपर सफर कर रहे होते हैं, उड़ रहे होते हैं। यहां मेरा मतलब किसी माचिस से नहीं है।'

4 of 6
कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर
'हाल ही में दो ऐसे मामले सामने आए जो फ्लाइट्स में हुए और खूब चर्चा में रहे। इनमे से एक तो कपिल शर्मा का है जिन्होंने फ्लाइट में अपने एक सह-कलाकार पर जूता निकालकर फेंक दिया था। वहीं दूसरा मामला शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ से जुड़ा हुआ है। इन दोनों ही मामलों में जूते ने अहम भूमिका निभाई यानि जूता भी आजकल एक फैशनेबल हथियार बन गया है।'
विज्ञापन

5 of 6
अपने शो की टीम के साथ कपिल शर्मा
खैर, जो भी हो लेकिन ये तो मानना पड़ेगा कि ट्विंकल खन्ना ने पते की बात कही है। लेकिन अब देखना ये होगा कि सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा का झगड़ा कब खत्म होगा। फिलहाल तो फैंस को सुनील ग्रोवर की तरफ से अपडेट का इंतजार है। सुनील ग्रोवर कह चुके हैं कि वो कपिल शर्मा के शो पर अब वापसी नहीं करेंगे, वहीं कपिल की भी मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kapil
सुनील ग्रोवर से झगड़े के बाद तो ऐसा लग रहा है उन्होंने अपने पैरों पर खुद ही कुल्हाड़ी मार ली है। चैनल की तरफ से कपिल शर्मा को एक महीने का अल्टीमेटम मिला है जिसके मुताबिक अगर वो शो को फिर से ट्रैक पर ना ला पाए तो शो बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें