फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विंकल-दिशा दिखे एयरपोर्ट पर, ऑटो में दिखीं श्रद्धा कपूर, मुंबई में ऐसे स्पॉट हुए फिल्म सितारे

Thu, 28 Nov 2019 05:10 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Twinkle Khanna,Zayed Khan,Malaika Arora - फोटो : amar ujala mumbai
बुधवार को कई फिल्मी सितारे मुंबई में स्पॉट हुए। अभिनेत्री ट्विंकल खन्ना मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं। बुधवार को मुंबई में डॉ. बत्रा पोजिटिव अवॉर्ड दिए गए। इस अवॉर्ड शो में अभिनेता जाहिद खान, गायक पकंज उधास सहित कई सितारे पहुंचे। इन सभी ने दिव्यांग लोगों के साथ समय भी बिताया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Kartik Aaryan, Ananya Pandey, Bhumi Pednekar, Disha Patani, Sunny Leone - फोटो : amar ujala mumbai
अभिनेता कार्तिक आर्यन, अभिनेत्री अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर अपनी आने वाली फिल्म पति, पत्नी और वो की वजह से सुर्खियों में हैं। बुधवार को ये तीनों सितारे मुंबई में अपनी इस फिल्म का प्रोमोशन करते दिखाई दिए। वहीं अभिनेती दिशा पाटनी मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं। हॉट पेंट और व्हाइट टी शर्ट में दिशा काफी खूबसूरत दिख रही थीं। वहीं अभिनेत्री सनी लियोनी मुंबई में पति डेनियल के साथ नजर आईं। 
विज्ञापन

3 of 5
Sunny Deol, Zareen Khan, Deepika Padukone - फोटो : amar ujala mumbai
देर शाम अभिनेता सनी देओल मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। पीली शर्ट और ग्रे जींस में सनी देओल काफी स्मार्ट दिख रहे थे। वहीं लंबे समय से बॉलीवुड फिल्मों से दूर चल रही अभिनेत्री जरीन खान भी मुंबई एयरपोर्ट में स्पॉट हुईं। ब्लू ड्रेस में जरीन काफी खूबसूरत दिख रही थीं। इनके अलावा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी स्पॉट हुईं हैं। डार्क पिंक कलर के सलवार-सूट में वह काफी खूबसूरत दिख रही थीं। 

4 of 5
Varun Dhawan, Shraddha Kapoor, Karan Johar, Nita Ambani, Manish Malhotra - फोटो : amar ujala mumbai
मुंबई में वरुण धवन और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म स्ट्रीट डांस 3 की प्रोमोशन में जुट गए हैं। बुधवार को इन दोनों ने ऑटो रिक्शा पर बैठकर अपनी आने वाली फिल्म का प्रोमोशन किया। वहीं देर शाम मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर करण जौहर मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए। इनके अलावा उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर स्पॉट हुईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Malaika Arora, Divya Khosla , Arjun Kapoor, Kriti Sanon - फोटो : amar ujala mumbai
मलाइका अरोड़ा बांद्रा में योगा क्लास के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान वह योगा लुक में दिखाई दीं। दिव्या खोसला भी बांद्रा में नजर आईं। लाइट पर्पल ड्रेस में दिव्या बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं बुधवार को अभिनेता अर्जुन कपूर और अभिनेत्री कृति सेनन अपनी आने वाली फिल्म पानीपत का प्रोमोशन करते दिखाई दिए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें