ट्विंकल खन्ना अक्षय कुमार
- फोटो : Insatagram- @twinklerkhanna
कई सालों तक अपने अभिनय का लोहा मनवाने वालीं ट्विंकल खन्ना अपने खुले विचारों के लिए भी जानी जाती हैं। साथ ही कई बार वे लोगों को जीवन से जुड़े कुछ जरूरी संदेश भी देती हैं। इसी प्रकार उन्होंने अब बताया है कि तलाक से कैसे बचा जा सकता है। इसके लिए उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें दो तस्वीरें शेयर की गई हैं। ये फोटोज उनके वैकेशन की हैं, जहां वे समंदर किनारे और एक बोट पर नजर आ रही हैं। उनके साथ बॉलीवुड के खिलाड़ी अभिनेता और पति अक्षय कुमार भी मौजूद हैं।