अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के आइडल कपल माने जाते हैं लेकिन ऐसा लगता है बी टाउन के इस आइडल कपल के बीच भी हल्की-फुल्की नोंक झोंक होती रहती है। जी हां, ट्विंकल खन्ना ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
ट्विंकल खन्ना ने अपने इंस्टाग्राम पर अक्षय कुमार की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- 'काश तुम मुझे भी ऐसे ही देखते जैसे अपने सामने रखी ग्रीन टी creme brûlée को देख रहे हो। एक छोटा सा रेस्टोरेंट है। जिसका खाना बहुत स्वादिष्ट है।'
विज्ञापन
3 of 4
शेयर की गई इस तस्वीर में ट्विंकल खन्ना भी नजर आ रहीं हैं और अक्षय अपनी ग्रीन टी creme brûlée को देखकर मुस्कुरा रहे हैं। बता दें कि ट्विंकल खन्ना इन दिनों पति के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इन दिनों वो रोमानिया के एक छोटे शहर टीटू में हैं।
फिल्मों की बात करें तो अक्षय कुमार जल्द ही अपनी आने वाली फिल्म 'गोल्ड' के प्रमोशन में जुट जाएंगे। फिल्म में अक्षय के अपोजिट मौनी रॉय हैं। इसकी कहानी हॉकी प्लेयर दलबीर सिंह की जिंदगी पर आधारित है। दलबीर सिंह ने साल 1948 लंदन ओलंपिक में हॉकी में भारत को पहली बार गोल्ड दिलाया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार दलबीर सिंह की भूमिका निभाएंगे।