फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा-स्वरा भास्कर के बाद तनुश्री के पक्ष में उतरीं ट्विंकल खन्ना, बताई पूरी सच्चाई

Fri, 28 Sep 2018 03:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bollywood
तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर के बीच का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। तनुश्री के नाना पाटेकर, गणेश आचार्य, विवेक अग्निहोत्री, प्रोड्यूसर समी सिद्दिकी और डायरेक्टर राकेश सारंग पर छेड़खानी और बदतमीजी के आरोपों के बाद से बॉलीवुड में हंगामा मचा हुआ है। ऐसे में कई बॉलीवुड स्टार्स तनुश्री के पक्ष में उतर आए हैं। इसमें फरहान अख्तर, प्रियंका चोपड़ा, स्वरा भास्कर और रिचा चड्डा के बाद अब ट्विंकल खन्ना ने भी तनुश्री का साथ दिया है।
विज्ञापन

2 of 6
Twinkle Khanna
बता दें कि ट्विंकल खन्ना ने फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर मौजूद महिला पत्रकार जैनिस सीकेरिया के उस ट्वीट का समर्थन किया है जिसमें लिखा है' 10 साल पुरानी घटनाएं अापके दिमाग में ताजा बनी रहती हैं और फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' की घटना भी इसका एक उदाहरण है, मैं शूटिंग सेट पर मौजूद थी और मुझे पता चला कि एक्ट्रेस की वजह से शूटिंग रोकनी पड़ी, उस वक्त तनुश्री बहुत परेशान दिख रही थीं और उन्हें संभाल पाना सबके लिए मुश्किल हो रहा था।' 
विज्ञापन

3 of 6
swara bhaskar
इससे पहले स्वरा भास्कर जो बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक हैं जो हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। स्वरा भास्कर ने तनुश्री का एक वीडियो शेयर किया और हैश टैग किया 'मुझे तनुश्री दत्ता पर भरोसा है।'

4 of 6
फरहान अख्तर
वहीं एक्टर फरहान अख्तर ने पत्रकार जेनिस सीकेरिया का ट्वीट रिट्वीट किया। उन्होंने बताया था कि 'तनुश्री दत्ता जो भी कह रही हैं वो सच है। फरहान ने लिखा कि जेनिस ने बताया कि इस घटना के वक्त वो वहां मौजूद थीं। तनुश्री अपने करियर को देखते हुए 10 साल पहले चुप रह सकती थीं लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। उनकी कहानी आज भी वैसी ही है। उनके साहस की प्रशंसा की जानी चाहिए। इरादे पर सवाल नहीं उठाना चाहिए।'
विज्ञापन

5 of 6
पद्म श्री प्रियंका चोपड़ा - फोटो : ANI
ऐसे में बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा ने भी तनुश्री दत्ता का समर्थन किया। उन्होंने फरहान का ट्वीट रिट्वीट करते हुए लिखा कि सहमत हूं, 'दुनिया को ऐसे लोगों पर भरोसा करने की जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Richa Chadda
एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने तनुश्री के समर्थन में लिखा कि 'तनुश्री दत्ता होना दुखद है। अकेला और चारों ओर से सवाल, कोई भी औरत ऐसी पब्लिसिटी नहीं चाहती जिससे उसके लिए ट्रोलिंग और असंवेदनशीलता का दरवाजा खुले। उनके साथ जो भी हुआ वो बेहद डरावना है। उनकी बस एक ही गलती थी कि वो चुप नहीं बैठीं। तनुश्री दत्ता बनने के लिए हिम्मत चाहिए।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें