फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: करण जौहर पर भारी पड़ीं अक्षय की पत्नी ट्विंकल, आमिर- सलमान और शाहरुख के सवाल पर किया पलटवार

Fri, 22 May 2020 06:31 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
करण जौहर, ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
ट्विंकल खन्ना अभिनय की दुनिया से दूर हैं लेकिन अपने ट्वीट और किताबों की वजह से चर्चा में रहती हैं। ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड की बेबाक सितारों में से एक मानी जाती हैं। करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' में जब ट्विंकल पहुंची थीं तो उन्होंने वहां पर भी करण की बोलती बंद कर दी। इसका वीडियो ट्विंकल ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
करण जौहर, ट्विंकल खन्ना - फोटो : फाइल
'कॉफी विद करण' में करण जौहर ऐसे सवाल पूछते हैं जिन पर आमतौर पर सितारे उलझते हुए नजर आते हैं लेकिन ट्विंकल के साथ ऐसा नहीं था। उन्होंने तो खुद करण जौहर से ही सवाल पूछ डाला। वो भी ऐसा सवाल जिसका जवाब देने से करण जौहर भी बचते दिखे।
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया
रैपिड फायर राउंड में करण जौहर ने ट्विंकल से पूछा कि 'सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान में से सबसे कूल कौन है?' इस पर ट्विंकल कहती हैं कि 'आप एक और खान, फवाद खान को क्यों नहीं जोड़ते हैं? और इसका जवाब तुम्हें देना चाहिए। अब बताओ तुम्हारा पसंदीदा कौन है?' ट्विंकल के इस सवाल का करण जौहर के पास कोई जवाब नहीं होता है और वो शरमाते नजर आते हैं।।

4 of 5
फवाद खान, करण जौहर - फोटो : फाइल
दरअसल ट्विंकल ने ये सवाल इसलिए पूछा था क्योंकि जब ये शो प्रसारित हुआ था उन दिनों पाकिस्तानी अभिनेता फवाद को 'ऐ दिल है मुश्किल' में लेने पर काफी विवाद हुआ था। ये करण जौहर की ही फिल्म थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अक्षय, ट्विंकल, करण - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो को साझा करते हुए ट्विंकल खन्ना ने कैप्शन में लिखा कि 'मेरे प्रिय दोस्त करण जौहर ने मुझे ये वीडियो भेजा। हम दोनों ने किस तरह सवालों के जवाब दिए। हम इस सब बकवास से कैसे दूर हो गए। ओल्ड इज गोल्ड।'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें