फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nargis Dutt Birth Anniversary: नरगिस के बेहद करीब थे संजय दत्त, पढ़ें मां की याद में लिखे एक्टर के भावुक ट्वीट्स

Wed, 01 Jun 2022 08:27 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सुनील दत्त, नरगिस, संजय दत्त, प्रिया दत्त और नम्रता दत्त - फोटो : Instagram
हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक दिवंगत एक्ट्रेस नरगिस दत्त का आज यानी 1 जून को जन्म दिवस है। उन्होंने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया और अपने अभिनय के बल पर लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई। नरगिस अपने बेटे संजय दत्त के बेहद करीब थीं। आज भले ही नरगिस इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके बेटे संजय दत्त उन्हें अक्सर याद करते हैं और उनके साथ बिताए पलों की तस्वीरें भी शेयर करते हैं। ट्विटर पर कई बार पोस्ट साझा कर वह भावुक भी हो जाते हैं। ऐसे में हम आपको एक्टर के अपनी मां की याद में लिखे गए ट्ववीट्स के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 6
संजय दत्त और नरगिस - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में मदर्स डे के मौके पर उन्होंने ट्वीट कर अपनी मां को याद किया। उन्होंने लिखा, ‘मां, आपने मुझे कड़ी मेहनत, धैर्य, नम्रता, दया, क्षमा, समझ और खुश रहना सिखाया। धन्यवाद कभी भी पर्याप्त नहीं होगा, लेकिन मैं आपको अपनी मां के रूप में पाने के लिए आभारी हूं। मेरी मां और अन्य सभी माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं।’
 
विज्ञापन

3 of 6
नरगिस, संजय दत्त - फोटो : Instagram
पिछले महीने 3 जून को संजय दत्त ने मां नरगिस की पुण्यतिथि पर चार फोटो का कोलाज शेयर कर लिखा, ‘एक भी पल ऐसा नहीं जाता जब मैं आपको याद नहीं करता। मां, आप मेरे जीवन का आधार और मेरी आत्मा की शक्ति थीं। काश मेरी पत्नी और बच्चे भी आपसे मिले होते और आप उन्हें भी अपना प्यारा और आशीर्वाद दे सकतीं। मुझे आपकी आज और हर दिन याद आती है!’
 

4 of 6
सुनील दत्त, नरगिस - फोटो : Instagram
पिछले साल संजय दत्त ने अपनी मां के जन्मदिन पर तीन तस्वीरें शेयर की थीं। इन ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरों में संजय दत्त अपनी मां, पिता और बहन के साथ दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने लिखा, ‘आपके जैसे कोई नहीं, जन्मदिन की शुभकामनाएं मां।’
 
विज्ञापन

5 of 6
मां नरगिस और पिता सुनील दत्त के साथ नन्हें संजय
2020 में अपनी मां को याद करते हुए संजय दत्त ने एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में नरगिस दत्त के अभिनेत्री से शादी होने और बच्चों तक के साथ के तस्वीरें हैं। वीडियो में लिखा था, ‘सबसे अच्छी अभिनेत्री, सबसे अच्छी पत्नी और सबसे अच्छी मां को जन्मदिन की बधाई।’ इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन की बधाई मां, मिस यू।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नरगिस दत्त - फोटो : सोशल मीडिया
2019 में संजय दत्त ने अपने बचपन की तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में उनकी छोटी बहन उनकी सवारी कर रही है, तो मां नरगिस ने उन्हें पकड़ा हुआ है। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘यादें कभी फीकी नहीं पड़ती। जन्मदिन की बधाई मां।’
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें