फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 सालों में इतने बदल गए हैं शो 'दिल मिल गए' के ये मशहूर सितारे, तब से अब तक की तस्वीर देख हो जाएंगे हैरान

Tue, 19 Jan 2021 06:21 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
दिल मिल गए - फोटो : Instagram
साल 2000 के शुरुआत के बाद से टीवी इंडस्ट्री में बहुत से टीवी सीरियल टीनएज फैंस को ध्यान में रखकर बनाए गए थे। इसमें से एक खास शो था 'दिल मिल गए' जो शो 'संजीवनी' का सेकेंड पार्ट था। इस शो में डॉक्टर्स की निजी जिंदगी और उनके करियर की उधेड़बुन दिखाई गई थी। शो में करण सिंह ग्रोवर ने जहां डॉक्टर अरमान मलिक का किरदार निभाया था तो वहीं डॉक्टर रिद्धिमा गुप्ता के किरदार में पहले शिल्पा आनंद, फिर सुकिर्ती कांडपाल और फिर जेनिफर विंगेट भी नजर आईं थीं। इस शो को फैंस का जबरदस्त प्यार मिला था। हालांकि अब शो के एक्टर्स लुक के मामले में काफी बदल चुके हैं। तो चलिए आपको दिखाते हैं इन एक्टर्स की तब से लेकर अब तक की तस्वीर।
विज्ञापन

2 of 6
करण सिंह ग्रोवर - फोटो : Instagram
करण सिंह ग्रोवर

शो में करण सिंह ग्रोवर ने लीड कैरेक्टर निभाया था। इसमें वो डॉक्टर अरमान के किरदार में थे जो खूब मस्ती करता है, लेकिन उसकी शैतानियां बच्चों जैसी होती है। शो में अरमान के किरदार को रिद्धिमा से प्यार हो जाता है। इसके बाद शो में रिद्धिमा से पहले लड़ाई फिर दोस्ती फिर प्यार और फिर बिछड़ने की कहानी दिखाई गई है। इस शो ने करण को काफी सफलता दी थी। इसके बाद करण फिल्मों में आ गए और उन्होंने बिपाशा बसु से शादी रचा ली।
विज्ञापन

3 of 6
Jennifer Winget - फोटो : file photo
जेनिफर विंगेट

शो में फीमेल लीड का किरदार जेनिफर विंगेट ने निभाया था। हालांकि उनसे पहले सुकिर्ती कांडपाल और शिल्पा आनंद ने डॉक्टर रिद्धिमा का किरदार निभाया था। शो में जेनिफर एक ऐसी डॉक्टर बनी थीं जो अपने काम के प्रति काफी समर्पित रहती हैं। इस शो में अरमान और रिद्धिमा की जोड़ी को बहुत पसंद किया गया था। जेनिफर इस शो के दौरान काफी क्यूट लगती थी, लेकिन अब उनकी इमेज बदल चुकी है। शो 'बेपनाह' और 'बेहद' से उन्होंने टीवी में काफी सफलता पाई है।

4 of 6
दृष्टि धामी - फोटो : Instagram
दृष्टि धामी

इस शो में दृष्टि ने डॉक्टर मुस्कान का किरदार निभाया था जिन्हें उनके बबली नेचर के लिए काफी पसंद किया गया था। इस शो के बाद दृष्टि 'मधुबाला', 'गीत हुई सबसे पराई', 'एक था राजा एक थी रानी' जैसे शो में नजर आ चुकी हैं। दृष्टि उस समय भी काफी प्यारी लगती थीं और आज भी उनके चेहरे पर वही मासूमियत बरकरार है।
विज्ञापन

5 of 6
करण वाही - फोटो : Instagram
करण वाही

इस शो के सेकेंड सीजन में करण वाही ने काफी मुख्य भूमिका निभाई थी। वो इस शो में डॉक्टर सिद्धार्थ मोदी के किरदार में थी जिसकी शादी डॉक्टर रिद्धिमा से हो जाती है। करण वाही ने अपना रोल इतनी खूबसूरती से निभाया था कि उस वक्त कई दर्शकों का मानना था कि अंत में रिद्धिमा को सिद्धार्थ को ही चुनना चाहिए था। इस शो के बाद से करण ने कई डांस रिएलिटी शो और फिल्म किए और दर्शकों का प्यार पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहनीश बहल - फोटो : Instagram
मोहनीश बहल

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के हिट एक्टर मोहनीश बहल ने शो में सीनियर डॉक्टर शंशाक गुप्ता के रोल में थे। इस शो में उन्होंने डॉक्टर रिद्धिमा गुप्ता और डॉक्टर अंजली गुप्ता के पिता का रोल भी निभाया था। शो में उनके कैरेक्टर को काफी पसंद किया गया था। इस शो के अलावा मोहनीश और दूसरे हिट शो में नजर आ चुके हैं। आखिरी बार मोहनीश को फिल्म 'जय हो' में देखा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें