टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिकों के हर किरदार अपने आप में एक अलग अहमियत रखते हैं। टीवी पर ऐसे कई सीरियल दिखाए जाते हैं जिनमें सास बहू का रिश्ता दिखाया जाता है। कई सीरियल में जहां सास बहू का रिश्ता खट्टी- मीठी बातों और नोकझोंक से भरा होता है। तो वहीं कई जगह यह रिश्ता काफी सख्त और अनुशासन से भरा भी बताया जाता है। टेलीविजन में ऐसी कई मशहूर सास मौजूद हैं, जो अपने दमदार अभिनय से शो में जान भर देती हैं। लेकिन टेलीविजन पर सख्त और अनुशासन सिखाने वाली यह सांस असल जिंदगी में बेहद स्टाइलिश हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपने लुक्स के चलते सुर्खियों में रहती हैं। आइए जानते हैं टीवी की ऐसे ही कुछ सासू मांओं के बारे में-
अल्पना बुच
बीते कई समय से टीआरपी लिस्ट में नंबर वन की पोजिशन पर कायम मशहूर टीवी शो ‘अनुपमा’ में बा का किरदार हर किसी को पसंद आता है। शो में बा के इस किरदार को अभिनेत्री अल्पना बुच ने निभाया है। सीरियल में कड़क और पारंपरिक तौर- तरीके सिखाने वाली अल्पना असल जिंदगी में काफी मॉडल स्वभाव की हैं।