80 के दशक में रामायण में भगवान राम किरदार निभाकर देशभर में मशहूर हुए एक्टर अरुण गोविल इन दिनों एक बार फिर से चर्चा में हैं। दरअसल, एक्टर ने हाल ही में एक लग्जरी कार खरीदी है जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि अरुण सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और अपने फैंस को कुछ न कुछ अपडेट देते रहते हैं। हाल ही में, उन्होंने एक वीडियो शेयर किया जिसपर लोगों के खूब रिएक्शन आ रहे हैं। यह वीडियो उनकी नई कार मर्सिडीज का है। वीडियो में एक्टर कार से कवर हटाते हुए अपनी नई चमचमाती कार दिखाते नजर आ रहे हैं।