फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंगना के बयानों का सेलेब्स ने उड़ाया मजाक, बोले- ऊपर वाले ने इनके भेजे में भेजा नहीं भेजा

Thu, 11 Feb 2021 02:34 AM IST
प्राची प्रियम एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कंगना रणौत - फोटो : Social media
अपने विवादित बयानों और अजीबोगरीब ट्वीट्स के कारण बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए थे जिनमें कंगना ने केवल अपनी तारीफ के कसीदे पढ़े हैं। इन ट्वीट्स में कंगना ने अपनी तुलना हॉलीवुड एक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप, गैल गडॉट और अभिनेता टॉम क्रूज के साथ की थी। अब इसपर कई सेलिब्रिटीज ने रिएक्शन दिया है। 
 
विज्ञापन

2 of 6
करण पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम
टेलिविजन एक्टर करण पटेल ने कंगना की एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट लेकर शेयर किया। उन्होंने इसपर कमेंट किया कि ऊपर वाले ने इनको भेजा तो भेजा, लेकिन इनके भेजे में भेजा नहीं भेजा?
विज्ञापन

3 of 6
कुशाल टंडन - फोटो : इंस्टाग्राम
करण के इस कमेंट से टीवी इंडस्ट्री के कई और सेलेब्स सहमत नजर आए। उनके पोस्ट का स्क्रीनशॉट लेकर कुशाल टंडन ने भी शेयर किया।

 

4 of 6
सरगुन मेहता - फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, टीवी से लेकर फिल्मों तक का सफर तय कर चुकीं सरगुन मेहता ने भी करण पटेल के पोस्ट को स्क्रीन कैच लेकर साझा किया।
विज्ञापन

5 of 6
Kangana ranaut
बता दें कि कंगना ने ट्वीट किया था कि एक कलाकार के रूप में जिस तरह की विविधता मैं पेश कर रही हूं अभी के समय में पूरे ब्रह्मांड पर ऐसी कोई अभिनेत्री नहीं है, मेरे पास मेरिल स्ट्रीप जैसी बहुमुखी प्रतिभा ही नहीं बल्कि गैल गडॉट जैसा कुशल एक्शन और ग्लैमर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
kangana ranaut
इसके बाद कंगना ने अपनी तुलना हॉलीवुड के मशहूर हीरो टॉम क्रूज तक से कर डाली थी। उन्होंने हॉलीवुड एक्शन डायरेक्टर निक पॉवेल के बयान का हवाला देते हुए कहा था कि ये देखो हॉलीवुड से मशहूर एक्शन डायरेक्टर ने कहा है कि एक्शन के मामले में मैं टॉम क्रूज से भी बेहतर हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें