फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Casting Couch: कास्टिंग काउच का शिकार हुईं इन अभिनेत्रियों ने बताई इंडस्ट्री की काली सच्चाई,जान उड़ जाएंगे होश

Sat, 24 Sep 2022 06:03 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
रतन राजपूत, उर्फी जावेद, दिव्यंका त्रिपाठी - फोटो : Social Media
हमारी बॉलीवुड इंडस्ट्री को लोगों का मनोरंजन करते हुए 100 वर्ष से ज्यादा हो चुके हैं। बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक सिनेमा जगत ने एक्टिंग को अपना पैशन बनाकर इसमें आने वाले सितारों की जिंदगी को बदला है। लेकिन फर्श से अर्श तक पहुंचने के लिए बहुत से सितारों ने यहां पर अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। इसका खुलासा समय-समय किया जाता है। हमारी सिनेमा इंडस्ट्री बाहर से जितनी रंगीन दिखती है, अंदर से उतनी ही काली है और इसी गहरी दुनिया का एक गिनहोना राज कास्टिंग का काउच है। यह सिनेमा इंडस्ट्री का एक ऐसा काला सच है, जिसे झुठला पाना बहुत ही मुश्किल है। कुछ अभिनेत्रियां जहां अपने साथ हुए अपराध पर चुप्पी साधे रखती हैं, वहीं समय-समय पर बहुत सी एक्ट्रेस को इसके बारे में बात करते हुए भी देखा जा चुका है। हाल ही में कई अभिनेत्रियों ने कास्टिंग काउच पर मुखरता से अपनी बात रखी है। इस रिपोर्ट में हम आपको उन्हीं एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने कास्टिंग काउच पर हैरान करने वाले खुलासे किए हैं।
विज्ञापन

2 of 8
कावेरी प्रियम - फोटो : सोशल मीडिया
कावेरी प्रियम
टीवी के पॉपुलर सीरियल 'ये रिश्ते हैं प्यार के' में अभिनय कर घर-घर में पहचान बनाने वाली कावेरी प्रियम ने एक रीसेंट इंटरव्यू में कास्टिंग काउच के अपने भयावह अनुभव को साझा किया है। अभिनेत्री का कहना था कि उन्हें डेब्यू करने से पहले इंडस्ट्री में बहुत कुछ झेलना पड़ा था, जिसके कारण मायानगरी में उनका मनोबल पूरी तरह से टूट गया था। जी हां, कावेरी ने अपना दर्द बयां करते हुए और अभिनय की दुनिया की काली सच्चाई से पर्दा उठाते हुए कहा, उन्हें एक कास्टिंग डायरेक्टर ने रोल के बदले अश्लील प्रस्ताव दिया था, जिससे वह काफी असहज हो गई थीं। वह इस घटना के बाद इतना टूट गई थीं कि उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। हालांकि, वह डायरेक्टर के जाल में नहीं फंसी थीं।
TV: कास्टिंग काउच पर टीवी की मशहूर एक्ट्रेस का बड़ा खुलासा, उसने मुझे ऑफर दिया और फिर...
विज्ञापन

3 of 8
रतन राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
रतन राजपूत
‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो’ और ‘संतोषी मां’ जैसे सीरियल्स से छोटे पर्दे पर मशहूर हुईं अदाकारा रतन राजपूत भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। जी हां, कुछ दिन पहले ही अभिनेत्री ने अपने एक व्लॉग के माध्यम से कास्टिंग काउच के काले सच को उजागर किया था। अपने स्ट्रगल के समय पर टीवी से पहले रतन बॉलीवुड में करियर बनाना चाहती थीं। अपने उन्हीं दिनों को याद कर रतन ने बताया था कि, 'आज से 14 साल पहले वह एक प्रोड्यूसर के पास गई थीं जिसकी उम्र 60-65 साल थी। काम मांगने कई रतन के सामने उसने एक ऐसी गंदी डिमांड रखी थी, जिसे सुन वह हैरान रह गई थीं।' इतना ही नहीं जब रतन ने उसे अपनी पिता की उम्र का बताया तो वह बोला- 'सुनो, अगर मेरी बेटी भी एक्ट्रेस बनती तो मैं उसके साथ भी सोता।'
Ratan Raajputh: मेरी बेटी भी होती तो भी मैं उसके साथ....कास्टिंग काउच का शिकार हुईं रतन राजपूत ने किया खुलासा

4 of 8
शमा सिकंदर - फोटो : Social Media
शमा सिकंदर
टीवी से बॉलीवुड तक अपना दम दिखा चुकी बोल्ड एक्ट्रेस शमा सिकंदर को किसी भी पहचान की आवश्यकता नहीं है। वह सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरों के कारण अक्सर छाई रहती हैं। लेकिन हर प्लेटफॉर्म पर अपने आपको साबित करने वाली शमा सिकंदर ने भी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का अनुभव किया है। अभिनेत्री ने पिछले दिनों कास्टिंग काउच पर हैरान करने वाला खुलासा किया था। शमा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, कुछ फेमस निर्माताओं और निर्देशकों ने उन्हें अपना दोस्त बनाने की कोशिश की थी। एक्ट्रेस ने कहा था, 'मुझे लगता था कि, काम के बदले उन्हें वास्तव में सेक्स ही चाहिए था।'
Shama Sikander: 'काम के बदले सेक्स की मांग करते थे प्रोड्यूसर्स', कास्टिंग काउच पर खुलकर बोलीं शमा सिकंदर
विज्ञापन

5 of 8
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

उर्फी जावेद 
अपने अतरंगी और अजीबोगरीब ड्रेसिंग सेंस के कारण सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बटोरने वाली उर्फी जावेद का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। अक्सर ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब देने वाली उर्फी जावेद ने भी कुछ दिन पहले कास्टिंग काउच पर खुलकर बात की थी। कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी उर्फी ने बताया था कि, उनके साथ एक दो बार ऐसा हुआ है। लेकिन वह बहुत चालाक हैं और ऐसे ट्रैप में नहीं फंसती हैं।  

विज्ञापन

6 of 8
दिव्यांका त्रिपाठी दहिया - फोटो : social media

दिव्यांका त्रिपाठी  
पॉपुलर टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी का नाम देख आप सभी को हैरानी होगी, लेकिन वह भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। एकता कपूर के सीरियल 'ये हैं मोहब्बतें' में अभिनय कर नाम कमाने वाली दिव्यांका ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि, स्ट्रगल के दौरान उनके साथ ऐसा हुआ था। उनसे कहा गया था कि, उन्हें एक डायरेक्टर के साथ सोना होगा और इसके बाद उन्हें टीवी में बड़ा ब्रेक मिल जाएगा।  

विज्ञापन

7 of 8
मदालसा शर्मा - फोटो : Social media

मदालसा शर्मा
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री की बेटी होने के बावजूद ‘अनुपमा’ फेम मदालसा शर्मा ने कास्टिंग काउच का अनुभव किया था। मदालसा ने भी एक बार कास्टिंग काउच का एक्सपीरियंस साझा करते हुए कहा था कि, वह जब भी ऐसी चीजों का सामना करती हैं तो वह तुरंत वहां से किनारा कर लेती हैं। उन्होंने बताया था कि, आज का समय लड़का-लड़की दोनों के लिए खौफनाक है।

विज्ञापन

8 of 8
डोनल बिष्ट - फोटो : Instagram
डोनल बिष्ट
टेलीविजन अभिनेत्री डोनल बिष्ट भी इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियो में शामिल हैं, जो कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। लेकिन डोनल ने इसका मजबूती से सामना किया था। डोनल ने चुप रहने की बजाय पुलिस में शिकायत तक कर दी थी। जी हां, जब साउथ इंडस्ट्री में एक फिल्म मेकर ने अभिनेत्री से रोल के बदले सोने की डिमांड की थी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस में केस दर्ज कर दिया था। इसका खुलासा खुद डोनल ने एक इंटरव्यू में किया था.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें