फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन सुपरस्टार्स को भाई मानती हैं ये एक्ट्रेसेज, बांधना चाहती हैं हर साल राखी

Sun, 13 May 2018 07:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bollywood
बॉलीवुड एक्टर्स अपनी गर्ल फैंस के इतने दीवाने होते हैं कि ये लड़किया उन्हें अपना बनाने के लिए दिन-रात सपने देखती रहती हैं। यहां तक कि अपने चहेते स्टार्स से मिलने के लिए उनके इवेंट के होने का इंतजार भी करती हैं। ऐसे में कुछ एक्ट्रेस ऐसी हैं जो बॉलीवुड के बड़े-बड़े एक्टर्स को अपना भाई मानती हैं और उन्हें राखी बांधना चाहती हैं..तो आइए जानते हैं इन एक्ट्रेस के बारे में...
विज्ञापन

रश्मि देसाई

2 of 6
Ajay and Rashmi
फेमस टीवी चैनल कलर्स पर आने वाले पॉपुलर सीरियल उतरन में तपस्या ठाकुर का किरदार निभा चकीं एक्ट्रेस रश्मि देसाई बॉलीवुड के सिंघम यानि कि अजय देवगन को अपना भाई मानती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि 'अजय देवगन मेरे लिए एक परफेक्ट भाई की छवि रखते हैं और मैं उन्हें राखी बांधना पसंद करुगीं।'
विज्ञापन

विंध्या तिवारी

3 of 6
vindhiya tiwari
जीटीवी पर आने वाले सीरियल अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजियो, ससुराल सिमर का जैसे सीरियल में अहम किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस विंध्या तिवारी एक्टर अभिषेक बच्चन को अपना भाई मानती हैं। उन्होंने कहा कि ' मुझे लगता है अभिषेक बहुत परवाह करने वाले इंसान हैं और परिवार की जरुरत और जिम्मेदारियों को निभाने वाले एक अच्छे बेटे भी हैं। कभी मुझे लगता है कि कौन मेरा भाई होना चाहिए था तो ऐसे में मुझे अभिषेक बच्चन ही एकमात्र ऑप्शन नजर आते हैं।' 

रिशिना खंडारी

4 of 6
Rishina khandari
सुपरहिट सीरियल देवों के देव...महादेव की एक्ट्रेस रिशिना खंडारी सलमान खान में अपना भाई ढूंढती हैं। उनका मानना है कि सलमान जमीन से जुड़े इंसान हैं जो अपने परिवार की नहीं बल्कि आम लोगों की भी तरफ ध्यान देने में कभी पीछे नहीं हटते हैं। रिशिना का कहना है कि वह सलमान को भाई मानकर उन्हें राखी बांधना चाहती हैं।
विज्ञापन

दलजीत कौर

5 of 6
Daljeet kaur
टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर अकसर चर्चा में बनी रहती हैं। सोनी टीवी पर आने वाले सीरियल इस प्यार को क्या नाम दूं में अंजली के किरदार से फेमस हुईं दलजीत टीवी एक्टर बरुण सोब्ती को अपना भाई मानती हैं। उनका मानना है कि बरुण बॉलीवुड का नेक्स्ट सुपरस्टार है। मुझे उनकी सिंपलसिटी और ईमानदारी पर कोई शक नहीं है, जब वह सड़क पार करते हुए अचानक मेरा हाथ पकड़कर चुपचाप मेरे पीछे खड़ा हो जाता है तो मुझे बहुत रोना आता है, वह बहुत प्यारा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

श्वेता मुंशी

6 of 6
Shweta munshi
जहां एक तरफ लड़कियां सलमान को अपना हमसफर बनाने के लिए आज भी तैयार रहती हैं तो वहीं टीवी सीरियल क्योंकि जीना इसी का नाम है कि एक्ट्रेस श्वेता मुंशी सलमान खान को अपना भाई मानती हैं। उनका कहना है कि सलमान ही फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे इंसान हैं जो असल में सबके भाई जान हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें