फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी एक्ट्रेस पारुल चौहान ने मंदिर में की थी शादी, अब रॉयल रिसेप्शन में 'पद्मावत' लुक में नजर आईं

Mon, 17 Dec 2018 03:39 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
parul chauhan - फोटो : instagram
टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नायरा की सास का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस पारुल चौहान ने 12 दिसंबर को चिराग ठक्कर से शादी कर ली थी । दोनों ने राधा-कृष्ण मंदिर में बड़ी सादगी से सात फेरे लिए । शादी के बाद अब इस नए-नवेले जोड़े ने अपने होम टाउन लखीमपुर खीरी में रिसेप्शन पार्टी दी । 
विज्ञापन

2 of 5
parul chauhan - फोटो : instagram
पारुल के रिसेप्शन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं । इस मौके पर पारुल 'पद्मावत' लुक में दिखीं । उन्होंने मरून कलर का लहंगा पहना हुआ था । साथ ही हैवी ज्वैलरी कैरी की थी । कुछ टीवी एक्टर्स भी पारुल के रिसेप्शन में शामिल हुए । पारुल ने टीवी सीरियल 'बिदाई' से खूब सुर्खियां बटोरी थीं । 

विज्ञापन

3 of 5
parul chauhan - फोटो : instagram
खबरों के अनुसार, रिसेप्शन के बाद पारुल हनीमून पर जाएंगी । हिंदुस्तान टाइम्स से बात करने के दौरान पारुल ने बताया, 'हम नए साल पर एक हफ्ते के लिए मालदीव जाने वाले हैं क्योंकि काम से इतने दिन की ही छुट्टी मिली है। इसके बाद हम 20 दिन के लिए लंदन या फिर यूरोप जा सकते हैं ।'

4 of 5
parul chauhan - फोटो : instagram
बता दें कि पारुल चौहान और चिराग ठक्कर की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के जरिए साल 2015 में हुई थी। पारुल और चिराग ने इस्कॉन टेंपल में शादी की । शादी के कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे । पारुल और चिराग ने बेहद सिंपल तरीके से शादी की ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Parul Chauhan married wedding - फोटो : Instagram
पारुल की मेहंदी की तस्वीरें भी सामने आई थीं । पारुल ने अपनी मेहंदी में पीले रंग का लहंगा पहना । इसके अलावा मल्टी कलर के फूलों की ज्वैलरी कैरी की । पारुल इस लिबास में बेहद खूबसूरत लग रही थीं । मेहंदी रस्म में पारुल की दोस्त शिल्पा रायजदा, माही शर्मा, टिया गंडवानी ने शिरकत की थी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें