फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV: कामयाबी से पहले छोटा-मोटा काम कर गुजारा करते थे ये टीवी सितारे, ये एक्ट्रेस तो रह चुकी हैं वेट्रेस

Tue, 26 Jul 2022 01:27 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

टेलीविजन दुनिया में कई ऐसे सितारे हैं, जो आज अपनी मेहनत और लगन के दम पर कामयाबी हासिल कर चुके हैं। बॉलीवुड के सितारे आज जिस मुकाम पर है, वहां पहुंचना सबके बस की बात नहीं।
विज्ञापन
1 of 6
TV Stars - फोटो : सोशल मीडिया

टेलीविजन दुनिया में कई ऐसे सितारे हैं, जो आज अपनी मेहनत और लगन के दम पर कामयाबी हासिल कर चुके हैं। बॉलीवुड के सितारे आज जिस मुकाम पर है, वहां पहुंचना सबके बस की बात नहीं। अपने अभिनय से घर-घर मशहूर हुए यह कलाकार आज एक आलीशान जिंदगी बिता रहे हैं, लेकिन सफलता का यह स्वाद चखने के लिए इन सितारों ने कड़ी मेहनत की है। मौजूदा समय में ऐशो आराम का जीवन बिता रहे ये कलाकार एक समय छोटा-मोटा काम कर अपना गुजारा करते थे। आइए जानते हैं टीवी जगत के ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में-

विज्ञापन

2 of 6
रूपाली गांगुली - फोटो : Instagram

रूपाली गांगुली

स्टार प्लस के मशहूर शो अनुपमा से घर-घर लोकप्रिय हो चुकी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली टीवी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पैड एक्ट्रेस बन चुकी हैं। लेकिन सफलता हासिल करने से पहले एक्ट्रेस बुटीक और रेस्तरां जैसी जगहों पर भी काम कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने बताया था कि वह एक पार्टी में बतौर वेट्रेस काम कर रही हैं, जहां उनके पापा मेहमान बनकर पहुंचे थे।

विज्ञापन

3 of 6
जय भानुशाली  - फोटो : सोशल मीडिया

जय भानुशाली

टीवी एक्टर जय भानूशाली इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता ही नहीं बल्कि एक सफल होस्ट भी हैं। इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने से पहले एक्टर छोटी- मोटी जगह पर काम किया करते थे। एक्टर ने इस बारे में खुलासा करते हुए बताया था कि उन्होंने एक जूते के स्टोर में बतौर सेल्समैन भी काम किया है।

4 of 6
दिव्यांका त्रिपाठी - फोटो : insta

दिव्यांका त्रिपाठी 

मशहूर सीरियल ये है चाहतें फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी भी इस वक्त इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। एक छोटे से शहर से निकलकर इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाने वाली दिव्यंका ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है। अभिनय जगत में कदम रखने से पहले एक्ट्रेस ने राइफल शूटिंग में हाथ आजमाया था।

विज्ञापन

5 of 6
सुनील ग्रोवर - फोटो : सोशल मीडिया

सुनील ग्रोवर

अपनी दमदार कॉमेडी से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में अपना नाम कमाने वाले कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने भी सफलता पाने के लिए काफी पापड़ बेले थे। संघर्ष के दिनों में उन्होंने बतौर आरजे काम किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वरुण सोबती - फोटो : सोशल मीडिया

वरुण सोबती

टीवी अभिनेता वरुण सोबती अब ना सिर्फ टेलीविजन बल्कि ओटीटी पर भी अपना कमाल दिखा चुके हैं। अपने अभिनय और लुक्स से लोगों के बीच लोकप्रिय हुए अभिनेता ने एक चैट शो में खुलासा किया था कि वह कॉल सेंटर में काम कर चुके हैं। इसके बाद उन्होंने सात साल तक बतौर ऑपरेशन मैनेजर भी काम किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें