बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस स्टार किड तुषार कपूर का आज जन्मदिन है। जीतेंद्र के बेटे तुषार आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। तुषार ने अपनी पढ़ाई यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन से पूरी की है। तुषार ने अपने करियर की शुरुआत साल 2001 में फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' से की थी। इस फिल्म में तुषार ने करीना के अपोजिट काम किया था।
विज्ञापन
Bdy Spcl: बिना शादी के पिता बनकर तुषार कपूर ने मचाई थी खलबली, आज भी है सोलो हिट का इंतजार
2 of 8
अपनी पहली ही फिल्म के लिए तुषार को बेस्ट मेल डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड मिला था। इसके बाद तुषार ने फिल्म 'क्या दिल ने कहा', 'ये दिल', 'जीना सिर्फ मेरे लिए' और 'कुछ तो है' जैसी फिल्में कीं। लेकिन तुषार की ये सारी फिल्में लगातार फ्लॉप हुईं। साल 2004 में तुषार ने फिल्म 'गायब' में काम किया। इस फिल्म को दर्शकों ने पसंद किया और उनके काम की तारीफ की।
विज्ञापन
Bdy Spcl: बिना शादी के पिता बनकर तुषार कपूर ने मचाई थी खलबली, आज भी है सोलो हिट का इंतजार
3 of 8
इसके बाद से इंडस्ट्री में उनके नाम की चर्चा होने लगी। साल 2006 में तुषार ने रोहित शेट्टी की फिल्म 'गोलमाल' में काम किया। ये फिल्म सुपरहिट रही। इस फिल्म के दोनों सीक्वल में भी तुषार ने ही काम किया। इसके बाद कुछ सालों तक तुषार फिल्मों में काम करने से बचते रहे। इस दौरान उन्होंने सिर्फ अपने परिवार को टाइम दिया।
Bdy Spcl: बिना शादी के पिता बनकर तुषार कपूर ने मचाई थी खलबली, आज भी है सोलो हिट का इंतजार
4 of 8
साल 2011 में तुषार ने फिल्म 'डर्टी पिक्चर' से कम बैक किया। इस फिल्म में उन्होंने छोटा सा रोल किया था। इस बीच ‘खाकी’, ‘शूट आउट एट वडाला’ जैसी सफल मल्टी स्टारर फिल्मों में भी तुषार के काम की तारीफ की गई। इसके बावजूद तुषार को हमेशा एक सोलो हिट की दरकार रही। ऐसा ना होने के चलते तुषार इंडस्ट्री में अपने पैर नहीं जमा पाए हैं।
विज्ञापन
Bdy Spcl: बिना शादी के पिता बनकर तुषार कपूर ने मचाई थी खलबली, आज भी है सोलो हिट का इंतजार
5 of 8
हाल ही में तुषार ने फिल्म 'क्या कूल हैं हम' और 'मस्तीजादे' में काम किया। ये दोनों ही एडल्ट कॉमेडी फिल्म थीं। इसके सीक्वल में भी तुषार ने ही काम किया। लेकिन दोनों फिल्म उतनी नहीं चल पाई जितनी उम्मीद की जा रही थी। सोलो फिल्में ना मिलने के कारण तुषार अभी भी इंडस्ट्री में स्ट्रगल कर रहे हैं।
विज्ञापन
Bdy Spcl: बिना शादी के पिता बनकर तुषार कपूर ने मचाई थी खलबली, आज भी है सोलो हिट का इंतजार
6 of 8
कुछ समय पहले तुषार कपूर के पिता बनने की खबर से इंडस्ट्री में हलचल मच गई थी। तुषार ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन वो एक बेटे के सिंगल पिता बन गए हैं। तुषार ने इसके लिए विट्रो फर्टीलाइजेशन का सहारा लिया है। तुषार ने अपने बेटे का नाम ‘लक्ष्य’ रखा है।
विज्ञापन
Bdy Spcl: बिना शादी के पिता बनकर तुषार कपूर ने मचाई थी खलबली, आज भी है सोलो हिट का इंतजार
7 of 8
पिता बनने के बाद से तुषार काफी खुश हैं। एक बयान में उन्होंने कहा था कि उनके मन में काफी समय से पिता बनने की ख्वाहिश थी। इस बारे में तुषार के पिता जीतेंद्र ने कहा था कि परिवार में नए सदस्य का आगमन हुआ है। वहीं तुषार की मां शोभा कपूर भी दादी बनने के बाद काफी खुश हैं।
Bdy Spcl: बिना शादी के पिता बनकर तुषार कपूर ने मचाई थी खलबली, आज भी है सोलो हिट का इंतजार
8 of 8
शोभा ने कहा था कि तुषार के फैसले का हम सब ने साथ दिया। हम दादा-दादी बनने से काफी उत्साहित हैं। हमारे परिवार के लिए यह एक बड़ा आशीर्वाद है। फिलहाल तुषार अपने बेटे के साथ ही बिजी हैं। वो हमेशा लक्ष्य के आस-पास रहते हैं और उसकी देखभाल करते हैं।