फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सांड की आंख' का है आमिर खान के शो 'सत्यमेव जयते' से बड़ा कनेक्शन, निर्देशक तुषार ने किया खुलासा

Fri, 13 Sep 2019 10:16 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
'सांड की आंख' की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया की सबसे उम्रदराज शार्प शूटर प्रकाशी तोमर और चंद्रो तोमर की कहानी बहुत जल्द बड़े पर्दे पर दिखाई देगी।  फिल्म का नाम है सांड की आंख। फिल्म में तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर मुख्य किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज हो रही है।  
विज्ञापन

2 of 4
सांड की आंख - फोटो : सोशल मीडिया
मेकर्स दुनिया भर के दर्शकों के सामने इस खूबसूरत कहानी को पेश करना चाहते हैं। फिल्म का निर्देशन तुषार हीरानंदानी कर रहे हैं। फिल्म के बारे में उन्होंने कहा, जब मैंने आमिर खान के शो सत्यमेव जयते में शूटर दादियों को देखा और जब उनके सफरनामे और उपलब्धियों के बारे में पता चला तो मैं अपने आंसू नहीं रोक सका।  मैं इतना प्रभावित हुआ कि मैंने अपनी पत्नी निधि से कहा कि इस कहानी को दूसरों के सामने पहुंचना चाहिए। उस क्षण ही हमने उनकी कहानी पर फिल्म बनाने की ठान ली।  बस यहीं से सांड की आंख की नींव पड़ी।
 
विज्ञापन

3 of 4
परतापुर रेलवे स्टेशन पर फिल्म सांड की आंख शूटिंग - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि देश में जिस उम्र में अधिकतर लोग रिटायरमेंट की सोचते हैं उस उम्र में उत्तर प्रदेश के जोहरी गांव की दो औरतों ने इतिहास रच दिया। प्रकाशी तोमर और चंद्रो तोमर जो दादी के नाम से मशहूर हैं वे इस दुनिया की सबसे उम्रदराज शार्पशूटर बन गईं। उन्होंने  60 की उम्र में शूटिंग करना शुरू किया।  दादियों ने राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई और कई पुरस्कार हासिल किए  जिसने हजारों लोगों को प्रोत्साहित किया।  
विज्ञापन

4 of 4
Saand Ki Aankh - फोटो : instagram
जौहरी गांव की कई लड़कियों ने शूटिंग को अपने करियर के तौर पर अपनाया और स्पोर्ट्स कोटा के तहत आर्मी, पुलिस और बीएसएफ  में नौकरी हासिल की। उन्होंने बेहद करीब से देखा था कि शूटर दादियों की कड़ी मेहनत का क्या असर होता है। 

पढ़ें: Dream Girl Review: सबको पूजा का आशिक बनाते आयुष्मान, देखिए ड्रीमगर्ल को मिले कितने स्टार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें