पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन की फिल्म 'तुम्हारी सुलु' का नया गाना रिलीज हो गया है, जिसके बोल हैं- 'मनवा लाइक्स टू फ्लाई'...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
तुम्हारी सुलु
'तुम्हारी सुलु' के नए गाने 'मनवा लाइक्स टू फ्लाई' के बोल वायु ने लिखे हैं। वहीं, तनिष्क बागची ने इसका म्यूजिक कंपोज किया है। ये प्यारा गाना शलमली खोलगड़े ने गाया है, जो आते ही इंटरनेट पर छा गया है। आगे सुनें, 'मनवा लाइक्स टू फ्लाई' गाना...
विज्ञापन
3 of 5
tumhari sulu
विद्या बालन की फिल्म 'तुम्हारी सुलु' 17 नवंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में विद्या बालन एक घरेलू महिला से आरजे बनने और उसके आगे की जिंदगी जीती हुई दिखेंगी। आगे जानें, फिल्म के बारे में और सुनें ये नया गाना....
4 of 5
tumhari sulu
इससे पहले 'तुम्हारी सुलु' का एक और गाना लॉन्च किया गया था। जिसमें वो श्रीदेवी के 'हवा हवाई' गाने पर बिजली की तरह थिरकती हुई दिखाई दे रही हैं। 2 मिनट 3 सेकेंड के इस गाने पर विद्या बालन ने अपने डांस के वो सभी जलवे बिखेरे हैं जिसे देखकर आप भी कह उठेंगे कि वो सही में वो हवा हवाई बन गई है जिसे उड़ने के लिए किसी पंख की जरूरत नहीं है। आगे की स्लाइड में सुनें, 'तुम्हारी सुलु' का नया गाना...