फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीराना से आत्मा तक, तुलसी रामसे की ये 5 हॉरर फिल्में डर के मारे छुड़ा देंगी पसीना

Fri, 14 Dec 2018 06:54 PM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
bollywood best horror - फोटो : social media
हिंदी सिनेमा में हॉरर फिल्मों को खास जगह देने वाले मशहूर निर्माता-निर्देशक तुलसी रामसे का आज निधन हो गया है। वह 75 साल के थे। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार उनका निधन सुबह हुआ है। रामसे को हिंदी हॉरर फिल्मों के निर्माता के तौर पर जाना जाता है। उन्होंने 70 और 80 के दशक में कई हॉरर फिल्में दी, जो बड़े पर्दे पर हिट भी रही हैं। यह ऐसा दौर था जब उनकी फिल्मों को देखने के बाद दर्शकों ने तेजी से हॉरर फिल्मों में अपनी रूचि दिखाई थी। रामसे के निधन पर जानते हैं उनकी सुपरहिट हॉरर फिल्मों के बारे में।
 
विज्ञापन

2 of 6
Veerana - फोटो : social media
फिल्म- वीराना
यह फिल्म साल 1988 में आई थी। फिल्म वीराना ने सिनेमाघरों में हॉरर से काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस फिल्म में जासमीन, साहिल चड्ढा और साहिल ब्रिजे जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे।
विज्ञापन

3 of 6
Purani Haveli - फोटो : social media
फिल्म- पुरानी हवेली
इस फिल्म ने भी सिनेमाघरों में काफी धूम मचाई थी। यह फिल्म साल 1989 में आई थी। दीपक पाराशर, नीलम मेहरा, विजय अरोड़ा जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का हॉरर देखने लायक है। 
 

4 of 6
Bandh Darwaza - फोटो : social media
फिल्म- बंद दरवाजा
यह फिल्म साल 1990 में आई थी। इस फिल्म का शैतानी हॉरर कई दर्शकों को डरा चुका है। इस फिल्म में मनजीत कॉल, अरुणा ईरानी और चेतन दास मुख्य भूमिका में थे। 
 
विज्ञापन

5 of 6
Mahakaal - फोटो : social media
फिल्म- महाकाल
यह फिल्म साल 1994 में आई थी। इस फिल्मों को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया है। फिल्म महाकाल में करन शाह, अर्चना पूर्ण सिंह और रीमा लांबा जैसे कई कलाकार मुख्य भूमिका में थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Aatma - फोटो : social media
फिल्म- आत्मा
साल 2006 में आई इस फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में कपिल जुनेजा, नेहा और दीप ढिल्लों जैसे कलाकार थे। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें