शरत सक्सेना
- फोटो : Instagram
शरत सक्सेना
अभिनेता शरद सक्सेना अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में छा गए थे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर की थी, जिसमें वह अपने बाइसेप्स दिखाते नजर आ रहे थे। इसके अलावा वह बैक, शोल्डर, ट्राइसेप्स और चेस्ट को ट्रेंड करते नजर आ रहे थे। 71 साल के शरत सक्सेना ने कहा था कि वह इस उम्र में खुद को फिट रखने के लिए 2 घंटे वर्कआउट करते हैं। उनका कहना था कि मुझे खुद को 50-55 साल का दिखना होता है, नहीं तो मुझे काम नहीं मिलेगा।