भोजपुरी इंडस्ट्री की क्वीन कही जाने वाली रानी चटर्जी अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग रहती हैं। कभी मोटापे को लेकर ट्रोल्स का शिकार हुईं रानी अब एकदम फिट हैं और लोगों को भी फिट रहने के लिए जागरूक करती हैं। रानी खुद को फिट रखने के लिए जिम में घंटों पसीना बहाती हैं। रानी अक्सर ही अपनी वर्कआउट तस्वीरें और वीडियो भी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। मोटापे को लेकर ट्रोलिंग का शिकार होने के बाद रानी ने खुद को फिट करने की ठानी और 15 किलो वजन कम लोगों को हैरान कर दिया था। आज हम आपको कुछ ऐसी ही फिटनेस टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें फॉलो कर अभिनेत्री ने खुद को फैट से फिट कर लिया।