हिंदी फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस के हालात इन दिनों सही नहीं हैं। एक के बाद एक हिंदी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं। मेकर्स का कोई भी पैंतरा फिल्मों को बायकॉट गैंग से बचा नहीं पा रहा है। कुछ दिनों पहले रिलीज हुई 'लाइगर' के हालात भी अब काफी खराब नजर आ रहे हैं। महज छह दिनों में लाइगर की कमाई इतनी कम है कि ये फिल्म अपनी लागत निकाले बिना ही सिनेमाघरों से हट सकती है। वहीं दूसरी तरफ साउथ की छोटी बजट की फिल्में कमाल कर रही हैं। तेलुगू फिल्म 'थिरुचित्रम्बलम' भी इन दिनों बढ़िया कमाई कर रही हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इन दिनों कौन सी फिल्म कितना कलेक्शन कर रही है।