फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: बॉक्स ऑफिस पर जारी ‘भूल भुलैया 2’ का कमाल, मंगलवार को अन्य फिल्मों का ऐसा रहा कारोबार

Wed, 22 Jun 2022 11:02 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बीते कई हफ्तों से सिनेमाघरों में अलग-अलग फिल्में लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। साउथ और बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक विभिन्न फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे को टक्कर देती दिख रही है।
विज्ञापन
1 of 7
विक्रम, भूल भुलैया 2, मेजर - फोटो : सोशल मीडिया

बीते कई हफ्तों से सिनेमाघरों में अलग-अलग फिल्में लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं। साउथ और बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक विभिन्न फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे को टक्कर देती दिख रही है। एक ओर जहां भूल भुलैया 2 का जादू बढ़ता ही जा रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ बड़े पर्दे पर शिल्पा शेट्टी की वापसी की कोशिश एक बार फिर नाकाम होती दिख रही है। सभी फिल्मों का प्रदर्शन उनकी कमाई पर निर्भर करता है। आइए जानते हैं मंगलवार को हुए सभी फिल्मों के कारोबार के बारे में- 

विज्ञापन

2 of 7
भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया

भूल भुलैया 2

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी अभिनीत फिल्म 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। दर्शकों की तरफ से मिल रही शानदार प्रतिक्रिया के चलते यह फिल्म अब तक की सबसे सफल हॉरर कॉमेडी फिल्म बन गई है। यही वजह है कि अपनी रिलीज के इतने दिन बाद भी फिल्म अभी तक ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। 33वें दिन इस फिल्म ने करीब 69 लाख रुपये की कमाई की है। वहीं, इसका कुल कलेक्शन 183.27 करोड़ तक पहुंच चुका है।

विज्ञापन

3 of 7
'निकम्मा' रिव्यू - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

निकम्मा

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिप्ला शेट्टी ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म निकम्मा से एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी की कोशिश की थी। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म के प्रदर्शन को देख यह कहा जा सकता है कि अभिनेत्री की यह कोशिश नाकामयाब रही। अभिमन्यु दस्सानी और शर्ली सेतिया स्टारर इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पांचवें दिन मात्र दो लाख की कमाई की है।

4 of 7
विराट पर्वम - फोटो : सोशल मीडिया

विराट पर्वम

साउथ एक्टर राणा दग्गुबाती और अभिनेत्री साई पल्लवी स्टारर फिल्म 'विराट पर्वम' 17 जून 2022 को दुनिया भर में रिलीज हुई थी। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने पांच दिनों में कुल 4.34 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। वहीं, पांचवें दिन हुई फिल्म की कमाई की बात करें तो फिल्म ने अपने पहले मंगवार को 47 लाख रुपये की कमाई की है।

विज्ञापन

5 of 7
विक्रम - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रम

साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने अपनी हालिया रिलीज्ड फिल्म चार साल पर्दे पर अपनी वापसी के साथ ही यह साबित कर दिया कि उनका जादू अब भी कम नहीं हुआ है। बीते दिनों रिलीज हुए उनकी फिल्म विक्रम बॉक्स ऑफिस लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म को रिलीज हुए दो हफ्ते से ज्यादा बीत चुके है, लेकिन फिर भी इसकी कमाई में कोई कमी नहीं देखने को मिल रही है। इस फिल्म ने 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

विज्ञापन

6 of 7
चार्ली 777 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

777 चार्ली

बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म 777 चार्ली अपनी बेहतरीन कहानी के बाद भी लोगों पर कुछ खास असर नहीं दिखा पाई है। बीते कई दिनों से फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष जारी है। इसी बीच फिल्म के 12वें दिन हुई कमाई के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। फिल्म ने अपने दूसरे मंगलवार को करीब 2 करोड़ का कारोबार किया है। वहीं, इस फिल्म अब कत कुल 61.5 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेजर - फोटो : सोशल मीडिया

मेजर

26/11 मुंबई हमले में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन की वीरता पर आधारित आदिवि शेष की फिल्म मेजर अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही है। फिल्म ने बीते मंगलवार को 60 लाख रुपये की कमाई की है, जिसके बाद अब फिल्म का कुल कलेक्शन 37.82 करोड़ हो चुका है।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें