फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tuesday Box Office Report: पहले दिन फुस्स साबित हुईं राम सेतु और हर हर महादेव, अजय देवगन ने बचाई लाज

Wed, 26 Oct 2022 08:02 AM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
'राम सेतु' और 'थैंक गॉड' - फोटो : सोशल मीडिया
Box Office Report: मंगलवार का दिन बॉक्स ऑफिस के लिए कुछ खास नहीं रहा। यूं तो उम्मीद जताई जा रही थी कि बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार और अजय देवगन दिवाली के दूसरे दिन यानी 25 अक्तूबर को बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देंगे, लेकिन ऐसा हो न सका। दोनों ही फिल्में ओपनिंग डे पर मुश्किल से अपनी लागत का 10 फीसदी आंकड़ा छू पाई हैं। वहीं, राम सेतु और थैंक गॉड के साथ रिलीज हुई शरद केलकर की फिल्म 'हर हर महादेव' का कारोबार भी ठंडा ही रहा। आइए जानते हैं, इन तीनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
राम सेतु - फोटो : सोशल मीडिया
राम सेतु
अक्षय कुमार की फिल्म 'राम सेतु' अपने ओपनिंग डे पर कमाल दिखाने में नाकामयाब रही। तकरीबन 200 करोड़ से ज्यादा के बजट में बनी यह फिल्म पहले दिन मात्र 15 करोड़ का कलेक्शन कर पाई है। बता दें कि 2022 में लगातार तीन फ्लॉप फिल्म देने के बाद यह अक्षय कुमार की साल की आखिरी कोशिश थी। हालांकि, पहले दिन की कमाई देख ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कहीं इस फिल्म का हाल भी अक्षय की अन्य फिल्मों की ही तरह न हो। लेकिन अभी यह कहना जल्दबाजी होगी।

पहले दिन कमाल नहीं दिखा सकी अक्षय कुमार की 'राम सेतु', औसत से कम रहा कलेक्शन
विज्ञापन

3 of 4
थैंक गॉड - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
थैंक गॉड
अजय देवगन की 'थैंक गॉड' का प्रदर्शन अक्षय कुमार की 'राम सेतु' से थोड़ा बेहतर रहा। 70 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 8.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। बता दें कि अजय देवगन साल 2022 में एक फ्लॉप और एक हिट फिल्म दे चुके हैं।

थैंक गॉड ने किया औसत प्रदर्शन, पहले दिन उम्मीद से भी कम रहा कारोबार
विज्ञापन

4 of 4
हर हर महादेव - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हर हर महादेव
शरद केलकर की फिल्म का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा। 10 से 15 करोड़ की लागत से तैयार हुई यह फिल्म ओपनिंग डे पर मात्र दो करोड़ का ही कारोबार कर पाई है। यूं तो मराठी भाषा में रिलीज हुई यह फिल्म अपने बजट का दस फीसदी कमाने में कामयाब रही लेकिन, हिंदी बॉक्स ऑफिस के हिसाब से यह कमाई काफी कम है। 

दिवाली पर भी अक्षय नहीं छू पाए 20 करोड़ का जादुई आंकड़ा, 'थैंक गॉड' ने बचाई इज्जत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें