अजय देवगन की 'दृश्यम 2' और काजोल अभिनीत 'सलाम वेंकी', इस वक्त हिंदी सिनेमा की ये दोनों फिल्में सिनेमाघरों पर लगी हुई हैं। इन दोनों में से 'दृश्यम 2' जहां अपने चौथे हफ्ते में भी दर्शकों का मनोरंजन करने में सफल हो रही है, वहीं 'सलाम वेंकी' टिकट खिड़की पर कमाल नहीं दिखा पा रही है। ऐसा हम नहीं बल्कि दोनों फिल्मों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कह रहा है। एक तरफ, 'दृश्यम 2' चौथे हफ्ते में भी करोड़ों रुपये तक का कलेक्शन कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ, 'सलाम वेंकी' की कमाई पांचवें दिन ही चंद लाखों में सिमट कर रह गई है। आइए जानते हैं मंगलवार को किस फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है...