सलमान खान की फिल्में ईद पर जैसा बिजनेस करती हैं वैसा धमाल 'ट्यूबलाइट' बड़े पर्दे पर नहीं मचा पाई। बजरंगी भाईजान और सुल्तान की सक्सेस के बाद 'ट्यूबलाइट' का ऐसा हाल देख सलमान के साथ-साथ फैंस भी दुखी हैं। सिने प्रेमियों को लेकिन निराश होने की जरुरत नहीं है। इस साल और भी कई बड़ी फिल्में आने वाली हैं जो बड़े पर्दे पर धमाल मचाने का दमखम रखती हैं।
विज्ञापन
2 of 8
आने वाली फिल्में
जब हैरी मेट सेजल : इम्तिाज अली पहली बार शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा को लेकर फिल्म बना रहे हैं। इस तिकड़ी से फैंस को काफी उम्मीदें हैं। ये फिल्म 4 अगस्त को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
3 of 8
आने वाली फिल्में
टॉयलेट: एक प्रेम कथा : अक्षय कुमार की ये फिल्म प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान पर आधारित है। इस फिल्म की काफी जगह प्रशंसा हो रही है। भूमि पेडनेकर इस फिल्म में अक्षय की पत्नी का रोल निभा रही हैं। 11 अगस्त को दर्शक सिनेमाघरों में ये फिल्म देख सकते हैं।
4 of 8
आने वाली फिल्में
सिमरन : इस फिल्म को अगर नेशनल अवॉर्ड फिल्ममेकर्स की फिल्म कहें तो कुछ गलत नहीं होगा। कंगना रनौत और हंसल मेहता की जोड़ी कुछ अलग लेकर आ रही है। फिल्म का टीजर पहले ही दर्शकों के बीच हिट हो चुका है। फिल्म 15 सितंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 8
आने वाली फिल्में
टाइगर जिंदा है : ट्यूबलाइट भले ही दर्शकों को लुभाने में नाकाम रही हो लेकिन सलमान की ये फिल्म बड़े पर्दे पर धमाल मचा सकती है। ये साल 2012 में आई 'एक था टाइगर' का सीक्वल है और सलमान-कैट की जोडी 4 साल बाद फिर साथ दिखाई दे रही है। 'टाइगर जिंदा है' 22 दिसंबर को रिलीज होगी।
विज्ञापन
6 of 8
आने वाली फिल्में
पद्मावती : इस फिल्म में संजय लीला भंसाली, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी फिर साथ आ रही है। पिछली बार जब ये जोड़ी पर्दे पर दिखाई दी थी तो किंग खान भी इसके आगे टिक नहीं पाए थे। 'पद्मावती' फिल्म 8 दिसंबर को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
7 of 8
आने वाली फिल्में
बादशाहो : बड़े-बड़े स्टार से सजी ये फिल्म 1 सितंबर को रिलीज हो रही है। अजय देवगन, इमरान हाशमी, विद्युत जामवा, ईशा गुप्ता और इलियाना डीक्रूज, सभी इस पिल्म में एक्शन करते नजर आएंगे। इस फिल्म को मिलन लुथरिया ने डायरेक्ट किया है।
जुड़वा 2 : सलमान की हिट फिल्म 'जुड़वा' के इस सीक्वल में वरुण धवन नजर आएंगे। इसे भी डेविड धवन ही डायरेक्ट कर रहे हैं। खास बात ये है कि सलमान इस फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे। फिल्म 29 सितंबर को रिलीज हो रही है।