फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 साल की एक्ट्रेस से किस सीन करवाना चाहते थे मेकर्स, पिता बोले- 'बेटी को एडल्ट एक्ट्रेस नहीं बनाना'

Fri, 16 Mar 2018 09:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जन्नत
इन दिनों कलर्स के पॉपुलर शो 'तू आशिकी' की लीड एक्ट्रेस जन्नत जुबेर रहमानी का Kiss का किस्सा गरमाया हुआ है। सीरियल के एक सीन में जन्नत को अपने कोस्टार ऋत्विक अरोड़ा को किस करना था। लेकिन इस पर जन्नत की मां ने आपत्ति जताई और मेकर्स ने सीन हटा दिया।
विज्ञापन

2 of 6
जन्नत
जन्नत की उम्र अभी सिर्फ 16 साल है। ऐसे में उनकी मां नहीं चाहती थीं कि बेटी इस तरह के सीन करे। साथ ही जन्नत की मां ने यह भी कहा कि कॉन्ट्रैक्ट में इस तरह के सीन की कोई बात नहीं की गई थी। हालांकि मेकर्स जन्नत की मां की दखलअंदाजी से नाराज हैं।
विज्ञापन

3 of 6
जन्नत
अब इस मामले पर जन्नत के पिता का बयान आया है। पिंकविला से बात करते हुए जन्नत के पिता ने कहा, 'फिलहाल जन्नत शूटिंग कर रही है। प्रोडक्शन टीम के साथ हमारी एक मीटिंग होनी थी। लेकिन उससे पहले उन्होंने लीड रोल के लिए किसी और का ऑडिशन लेना शुरू कर दिया।
 

 

4 of 6
जन्नत
'कोई बात नहीं, उन्हें ऑडिशन लेने दीजिए। मेरी बेटी एक अच्छी अदाकारा है। जब हमने शो साइन किया था, तब हम ये फैसला ले चुके थे कि जन्नत को स्क्रीन पर क्या करना है और क्या नहीं। हम चाहते हैं कि वह अच्छे एक्टर के तौर पर उभरे, ना कि एडल्ट सीन और किसिंग सीन करके।'
 

 
विज्ञापन

5 of 6
Jannat Zubair Rahmani
जन्नत के पिता ने आगे कहा, 'इस बात को लेकर हमने मेकर्स के साथ एग्रीमेंट साइन किया था। लेकिन उन्होंने वो शर्तें तोड़ीं। लेकिन हमने फिर भी सहयोग किया। पर अब उनकी डिमांड बढ़ती जा रही है। मेरी बेटी के फैंस लिस्ट में बच्चे और टीनएजर्स शामिल हैं, हम लोगों को गलत मैसेज नहीं देना चाहते।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जन्नत
'जन्नत अभी नाबालिग है। मैं अपनी बेटी को इस उम्र में एडल्ट सीन करने की इजाजत नहीं दे सकता। वह महज 16 साल की है। एक बार वह बड़ी हो जाए तो अपने फैसले खुद ले सकेगी। यह शो परिवारवाले देखते हैं। अगर मेकर्स इसे एडल्ट शो बनाना चाहते हैं तो हमें यह स्वीकर नहीं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें