फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर पहला बड़ा एक्शन, आतिफ असलम के गाने को हटाया गया

Sun, 17 Feb 2019 12:21 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आतिफ असलम - फोटो : सोशल मीडिया
पुलवामा हमले के बाद जहां एक तरफ पूरा देश आहत हैं, वहीं दूसरी ओर अब पाकिस्तान पर लोगों का गुस्सा फूट रहा है। एक बार फिर से पाकिस्तानी कलाकारों को बैन करने की मांग तेज हो गई है। इस मामले पर म्यूजिक कंपनी टीसीरीज ने गंभीरता दिखाई है। टीसीरीज ने पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम के गाने को अनलिस्ट कर दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आतिफ असलम - फोटो : सोशल मीडिया
आतिफ असलम के गाने 'सिंगल बारिशे' को टीसीरीज ने यूट्यूब पर 12 फरवरी रिलीज किया था। पुलवामा हमले के दूसरे दिन ही म्यूजिक कंपनी अपने यूट्यूब चैनल से इस गाने को अनलिस्ट कर दिया। किसी भी वीडियो को अनलिस्ट करने पर यह यूट्यूब के सर्च रिजल्ट्स में दिखाई नहीं देती है। यूजर इसे तभी देख सकता है जब उनके पास वीडियो का लिंक हो। इसके अलावा उस वीडियो के देखने के लिए उसे उस यूट्यूब चैनल पर जाना पड़ता है जिससे वो वीडियो अपलोड किया गया हो।
विज्ञापन

3 of 5
आतिफ असलम - फोटो : सोशल मीडिया
'सिंगल बारिशे' गाने में पाक सिंगर आतिफ असलम के साथ 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'प्यार का पंचनामा' की फेम नुसरत नुसरत भरूचा नजर आ रही हैं। अब यह गाना नहीं दिखने से इसके व्यूज में बड़ा फर्क आएगा। इस गाने को अनलिस्ट करने से आतिफ के फैंस नाराज हो गए हैं।
 


 


 

 

4 of 5
भूषण कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर टीसीरीज के मालिक भूषण कुमार ने अपनी संवेदना ट्विटर पर व्यक्त की थी। उन्होंने लिखा- कश्मीर में सीआरपीएफ सैनिकों पर हुआ हमला बेहद परेशान वाला है। इसमें कोई गौरव नहीं है। मैं उन घायल सैनिकों के लिए प्रार्थना करता हूं जो अपने जीवन के लिए लड़ रहे हैं।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Batti Gul Meter Chalu
बता दें कि भारत में पाकिस्तानी एक्टर्स पहले से ही बैन हैं लेकिन पाक सिंगर्स अभी भी बॉलीवुड फिल्मों में गाने गाते हैं। बीते दिनों ही आतिफ असलम ने फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' के एक गाने में अपनी आवाज दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें