फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP Week 7: अनुपमा ने नंबर 1 पर फिर से बनाई जगह, ये रिश्ता क्या कहलाता है की टॉप पांच में जोरदार एंट्री

Thu, 25 Feb 2021 07:42 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीआरपी - फोटो : सोशल मीडिया
बार्क इंडिया की 7वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई हैं। इस हफ्ते में टीआरपी की दौड़ में भी हमेशा की तरह स्टार प्लस के सीरियल्स का वर्चस्व देखने मिला है। बीते कई बार से एक ही शो दर्शकों के दिलों को जीतता जा रहा है, जिसके चलते वह लगातार टीआरपी की लिस्ट में शामिल रहता है। टॉप पांच टीआरपी लिस्ट में चार शो स्टार प्लस के हैं। वहीं, इस हफ्ते में टीआरपी की दौड़ में कुंडली भाग्य ने फिर वापसी की है। नजर डालते हैं इस हफ्ते के टॉप पांच शोज पर, जिन्होंने टीआरपी चार्ट पर अपनी पकड़ कायम रखी है।
विज्ञापन

2 of 6
अनुपमा - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपमा
इस हफ्ते की टीआरपी में सीरियल 'अनुपमा' अब भी नंबर एक पर काबिज है। फिलहाल, सीरियल में अनुपमा की जिंदगी पटरी पर लौट ही नहीं पा रही है। बार्क (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) की रिपोर्ट के अनुसार, सीरियल 'अनुपमा' फिर से टॉप पर है। इस चर्चित शो की टीआरपी पर किसी नए या पुराने शो के आने से कोई असर नहीं पड़ा। रूपाली गांगुली, जो इस धारावाहिकमें मुख्य रोल निभा रही हैं, की काफी तारीफ हो रही है।
विज्ञापन

3 of 6
इमली - फोटो : सोशल मीडिया
इमली
वहीं, स्टार प्लस की टीवी सीरियल 'इमली' ने इस हफ्ते भी नंबर दो पर अपनी जगह बनाकर रखी है। सीरियल में इमली को वैलेंटाइन डे के दिन आदित्य से एक तोहफा मिलता है। इस शो में आदित्य और इमली के साथ साथ पूरा त्रिपाठी परिवार वैलेंटाइन डे पर ग्रैंड सेलिब्रेशन करता है। इसकी कहानी भी दर्शकों को दिलों में घर कर गई है और यह भी अपनी जगह पर कायम है। शो की इस हफ्ते की टीआरपी 3.1 है।

4 of 6
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : सोशल मीडिया
गुम है किसी के प्यार में
स्टार प्लस का शो 'गुम है किसी के प्यार में' ने इस बार भी पिछले हफ्ते की तरह नंबर तीन पर अपनी जगह बनाए रखी है। जल्द ही ‘गुम है किसी के प्यार में’ सीरियल में जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है। इस समय सीरियल ने अपने हाई वॉल्टेड ड्रामा और मजबूत कहानी के चलते दर्शकों को बांधे हुए है। विराट और सई में पाखी की वजह से लगातार गलतफहमियां भी हो रही हैं। शो की इस हफ्ते की टीआरपी 3.0 है।
विज्ञापन

5 of 6
कुंडली भाग्य - फोटो : फाइल
कुंडली भाग्य
इसके अलावा धारावाहिक 'कुंडली भाग्य' को टीआरपी लिस्ट में चौथा स्थान मिला है। यह शो एक बार टॉप पर भी रहा था। आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कृतिका की शादी पृथ्वी से हो चुकी है।  कुंडली भाग्य में श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर मुख्य भूमिका में हैं। इस हफ्ते भी शो की टीआरपी 2.7 आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सीरियल पोस्टर
ये रिश्ता क्या कहलाता है 
मोहसिन खान और शिवांगी जोशी स्टारर इस सीरियल ने एक बार फिर से टीआरपी लिस्ट में धमाकेदार एंट्री मारी है। इस हफ्ते स्टार प्लस का ये सीरियल पांचवे नंबर पर है। आने वाले एपिसोड में दादी की गुजारिश पर सीरत ने कायरव का ख्याल रखने की जिम्मेदारी उठाने का फैसला लेगी, लेकिन वो ये बात भी साफ कर चुकी है कि गोयनका हाउस में वो सिर्फ 3-4 दिन ही रहेगी। इस हफ्ते शो की टीआरपी 2.6 आईं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें